फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा आतंकी हमलाः बात होते-होते हुआ धमाका, आयी शहादत की खबर, शहीद की पत्नी का एक-एक शब्द रुला देगा

Fri, 15 Feb 2019 09:25 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Feb 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
Pulwama terror attack pradeep singh yadav martyr;s wife said
डेमो पिक

मेरी उनसे बात हो रही थी कि एकाएक फोन पर धमाका सुनाई दिया। इसके बाद फोन भी कट गया। मैं बेचैन हुई दोबारा कई बार फोन मिलाया, लेकिन लगा नहीं। फिर टीवी पर जम्मू के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की खबर देखी तो दिल बैठ गया। उसके बाद पति का हाल जानने के लिए छटपटाती रही, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। शाम को कंट्रोल रूम से फोन आया और उनकी शहादत की खबर मिली। बस इतना बोलकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए तिर्वा, कन्नौज के सुखसेनपुर गांव निवासी प्रदीप सिंह यादव की पत्नी नीरज रो पड़ीं।



Pulwama terror attack pradeep singh yadav martyr;s wife said
डेमो पिक
प्रदीप का परिवार कानपुर में कल्याणपुर के बारासिरोही में रहता है। उनकी दो बेटियां सुप्रिया(10) व छोटी (2) हैं। परिवार के साथ ही प्रदीप का मौसेरा भाई सोनू भी रहता है। सोनू ने बताया कि छुट्टी खत्म होने पर 10 फरवरी को वह जम्मू रवाना हुए थे। 11 जनवरी को वह जम्मू पहुंचे। बुधवार सुबह भी उन्होंने घर पर फोन किया था। आखिरी बार भाभी से ही बात की थी। करीब 10 मिनट ही बात हुई थी।

 
Pulwama terror attack pradeep singh yadav martyr;s wife said
डेमो पिक
पत्नी ने बताया कि प्रदीप दो साल की बेटी छोटी से बेहद प्रेम करते थे। 10 मिनट की हुई बातों में उन्होंने करीब सात मिनट तो सिर्फ छोटी के साथ बिताए पलों को याद किया और उसकी हर अठखेलियों को याद कर खुद गुदगुदाया भी, लेकिन सोचा नहीं था, यह फोन पर की हुई बात आखिरी होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama terror attack pradeep singh yadav martyr;s wife said
डेमो पिक
तिर्वा के अजान-सुखसेनपुर निवासी प्रदीप सिंह यादव सीआरपीएफ में थे। गुरुवार को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में साथियों के साथ प्रदीप भी शहीद हो गए। शहादत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी मातम का माहौल है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रदीप की शहादत की पुष्टि की है।

 
विज्ञापन
Pulwama terror attack pradeep singh yadav martyr;s wife said
डेमो पिक
प्रदीप सिंह यादव श्रीनगर में 115 बटालियन में सिपाही थे। चार दिन पहले छुट्टी गुजार कर लौटे थे। एक मकान कानपुर के बारा सिरोही में है। वहां पत्नी नीरज देवी और दो बेटियां 10 वर्षीय सुप्रिया यादव और ढाई साल की सोना यादव हैं। 10 फरवरी को परिवार से विदा होकर वह जम्मू रवाना हुए थे। 11 जनवरी को वह जम्मू पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed