फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गुप्त स्टाइल' बाथरूम में घुसा बंदी फिर वापस ही न आया, उसका चंपत होना आपको हैरान कर देगा

Mon, 24 Sep 2018 07:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 24 Sep 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
prisoner run away from Police custody
शौचालय को देखते कोतवाल, बंदी विशाल की फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बंदी ने पुलिस को ऐसा चकमा दिया कि हड़कंप मच गया। सिपाही बाथरूम के बाहर खड़ा ही रहा और बंदी अंदर से ही चंपत हो गया। जजी परिसर में सोमवार को पेशी पर आया था बंदी। उसे किशोरी को ले जाने के आरोप में जालौन जिले की कोतवाली पुलिस ने बीते साल गिरफ्तार किया था। तभी से वह जिला कारागार में निरुद्ध था। घटना की सूचना पर एसपी अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हैं।


आगे की स्लाइड्स में पढ़िए हैरान कर देने वाली बंदी की ये करतूत...

 
prisoner run away from Police custody
जजी भवन की छत पर आरोपी की तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में जनपद जालौन के थाना कालपी के छौंक गांव निवासी विशाल उर्फ मालिक सिंह रहता था। इसी बीच वह गांव की एक किशोरी को बहला कर ले गया था। इस मामले में किशोरी के पिता ने विशाल और उसकी पत्नी रागिनी के खिलाफ धारा 363/366 पास्को एक्ट के तहत 29 अप्रैल 2017 को मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी को तलाशकर आरोपी को 31 अगस्त 2017 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोर्ट में किशोरी के बयान के आधार पर विशाल की पत्नी रागिनी का भी घटना मेें हाथ होने पर वारंट जारी किया गया था। मगर उसकी पत्नी अभी तक कोर्ट में हाजिर नहीं हुई है।
prisoner run away from Police custody
जजी परिसर में आरआई से जानकारी लेते एसपी एके सिंह - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को जिला कारागार से विचाराधीन बंदी विशाल को इसी मामले में पेशी पर पुलिस अभिरक्षा में प्रथम अपर सत्र न्यायालय कोर्ट लाया गया था। पेशी के बाद बंदी ने अभिरक्षा में लगे कांस्टेबल रामरतन वर्मा व होमगार्ड लाल सिंह यादव से लघुशंका जाने के लिए कहा। इस पर सिपाही ने उसे बाथरूम के अंदर भेज खुद दरवाजे के बाहर खड़ा हो गया। लेकिन जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो सिपाही ने अंदर जाकर देखा तो वह गायब था। अदालत की दूसरी मंजिल के बाथरूम में जाकर देखा तो इसके ऊपर तीसरी मंजिर पर बने बाथरूम का दरवाजा खुला मिला। इस पर शक जताया गया कि बंदी बाथरूम की अंडर ग्राउंड सीढ़ियों से चढ़कर ऊपरी मंजिल पर पहुंचा और वहां से आराम से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
prisoner run away from Police custody
जिला न्यायालय के शौचालय को देखते कोतवाल - फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना मिलते ही काफी देर तक कोर्ट के अंदर सिपाहियोें ने खोजबीन की। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने जेल कारागार के अधिकारियों को बंदी के कोर्ट से फरार हो जाने की सूचना 2:35 बजे दी। एसपी अजय कुमार सिंह, सीओ सदर रजनीश कुमार उपाध्याय व कोतवाली पुलिस ने छानबीन की। बंदी की गिरफ्तारी को लेकर थानाें को अलर्ट किया गया है। एसपी ने कहा बंदी की अभिरक्षा में तैनात सिपाही व होमगार्ड पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed