फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्नौज से आई तस्वीरें सियासी गलियारों में मचा सकती हैं हलचल! पीएम बोले- मेरी मदद करो

Sun, 28 Apr 2019 02:42 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 28 Apr 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi in kannauj for lok sabha election 2019
प्रधानमंत्री की रैली में उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की चुनावी जनसभा में उमड़े जनसैलाब में हजारों की संख्या में युवा मोदी की एक झलक पाने को मैदान के पेड़ों पर, टेंट के पिलर, अस्थायी शौचालयों और पानी की टंकियों पर चढ़े थे। मोदी ने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि ऐ नौजवान पेड़ से, टंकी और टेंट के पिलर से नीचे उतर जाओ।
pm narendra modi in kannauj for lok sabha election 2019
प्रधानमंत्री की रैली में उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि यदि आपको चोट आ गई तो मुझे चुनाव जीतने में कोई आनंद नहीं आएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मेरी मदद करो, इन बच्चों को उतारो।

pm narendra modi in kannauj for lok sabha election 2019
प्रधानमंत्री की रैली में उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में जय श्रीराम का जयघोष करवाया। इस पर पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। योगी ने कहा कि देश के हर नागरिक और मतदाता की एक ही इच्छा है कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा भ्रष्टाचार, आतंकवाद के समर्थक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
pm narendra modi in kannauj for lok sabha election 2019
प्रधानमंत्री की रैली में उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीन चरण के चुनाव के बाद वह कह सकते हैं कि भाजपा पूरे देश में 400 सीटों पर चुनाव जीतेगी। कोई भी ताकत नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से रोक नहीं सकती है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि याद करिए आज से पांच साल पहले का वह समय, जब कांग्रेस का कुशासन था।
विज्ञापन
pm narendra modi in kannauj for lok sabha election 2019
प्रधानमंत्री की रैली में उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कहा कि आजादी के बाद लगभग 55 साल तक कांग्रेस की सरकारें देश में रहीं। न जाने कौन-कौन से घोटाले सामने आते थे। कॉमनवेल्थ, टूजी और थ्रीजी जैसे घोटाले हुए। योगी ने कहा कि मोदी ने पांच वर्षों में डेढ़ करोड़ गरीबों को मकान दिए, सात करोड़ महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed