{"_id":"5cc45e04bdec2207132d5020","slug":"naresh-agrawal-statement-on-dimple-yadav-for-touching-feet-of-mayawati-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिवपाल के बाद अब नरेश ने डिंपल पर साधा निशाना, मायावती के पैर छूने के बाद जारी हैं सियासी वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल के बाद अब नरेश ने डिंपल पर साधा निशाना, मायावती के पैर छूने के बाद जारी हैं सियासी वार
Sun, 28 Apr 2019 02:41 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल ने कसा तंज
- फोटो : अमर उजाला
हमें जीरो बताने वाले अखिलेश को जनता जल्द ही जीरो से भी नीचे ले जाने वाली है। ड्रम की जरूरत हमें नहीं बल्कि उनके पिता जी और चाचा जी को ज्यादा पड़ने वाली है। हरदोई जिले में सीएसएन कॉलेज में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में पूर्व राज्य सभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने ये बात पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कही।
नरेश अग्रवाल
उन्होंने कहा कि राजनीतिक गठबंधन क्षणिक हित के लिए होता है, देशहित के लिए नहीं। 23 तारीख को सिद्ध हो जाएगा कि साइकिल पर हाथी बैठने से साइकिल चकनाचूर हो गई। उन्होंने कहा कि पैर छूने से भी बहुत कुछ हासिल नहीं होने वाला।
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस मंच से बता देना चाहता हूं कि देशद्रोह की धारा यहां से कभी नहीं खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
सपा नेता आजम खां की ओर इशारा करते हुए नरेश ने कहा कि बजरंगबली को बजरंग अली कहने वाले को धरती के नीचे जनता पहुंचाने का काम करेगी।
विज्ञापन
अशोक बाजपेई
राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक बाजपेई ने कहा कि एक दूसरे को गाली देने वाले एक मंच पर हैं और मोदी का विरोध कर रहे हैं। लेकिन 130 करोड़ जनता उनको जवाब देने वाली है। उन्होंने सभी से अपील की कि वोट करने जाना तो पांच साल में क्या खोया क्या पाया इसका हिसाब जरूर लगा लेना।