फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिंटू सेंगर हत्याकांड: भ्रष्टाचारी सिपाही का पूर्वांचल के माफिया से है गठजोड़, जांच को गठित की गई टीम

Fri, 03 Jul 2020 03:59 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 03 Jul 2020 03:59 AM IST
विज्ञापन
Pintu Sengar murder case: Team constituted to investigate the role of the soldier in the murder
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र सिंह सेंगर उर्फ पिंटू सेंगर हत्याकांड में दो दिन पहले भेजे गए गुमनाम पत्रों में जिस सिपाही की ओर इशारा किया गया है, वह वर्तमान में उन्नाव में तैनात है। सिपाही करोड़पति है। उसके पास अकूत संपत्ति है।
Pintu Sengar murder case: Team constituted to investigate the role of the soldier in the murder
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के एक माफिया से गठजोड़ भी है। दो दिन पहले मीडिया संस्थानों में भेजे गए गुमनाम पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। इसमें लिखा है कि पिंटू सेंगर के साथ काम करने वाले पूर्वांचल के सिपाही मिश्रा को पिंटू को साढ़े छह करोड़ रुपये देने थे।
Pintu Sengar murder case: Team constituted to investigate the role of the soldier in the murder
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि हत्या में सिपाही की भूमिका है या नहीं, इसकी जांच सीओ कैंट आरके चतुर्वेदी को दी गई है। चकेरी इंस्पेक्टर आरके गुप्ता भी जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pintu Sengar murder case: Team constituted to investigate the role of the soldier in the murder
बसपा नेता की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
प्रॉपर्टी के काम में करोड़ों लगाए, करोड़ों हड़पे
सिपाही के एक करीबी ने बताया कि मिश्रा पिंटू के साथ काम करने लगा था। उसने प्रापर्टी में करोड़ों रुपये लगाए। बहुत से लोगों का करोड़ों रुपया हड़प भी लिया। जो विरोध करता था, उसे फंसाने की धमकी देता था। प्रापर्टी के संबंध में ही साढ़े छह करोड़ रुपये सिपाही को पिंटू को देने थे। वह यह रकम देना नहीं चाहता था। इसीलिए हत्या के मामले में शक की सुई सिपाही की तरफ भी घूम गई है। सिपाही के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
Pintu Sengar murder case: Team constituted to investigate the role of the soldier in the murder
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली
हत्या में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। जितने विवाद पुलिस उतने बिंदुओं पर उलझी है। अभी तक शूटरों का भी नहीं पता चल सका। शूटर पकड़ में आ जाएं तो हत्याकांड का खुलासा हो सकता है। वहीं पुलिस शुक्लागंज के शातिर अपराधी को तलाश कर रही है। शुक्लागंज में हुए शुभम मणि हत्याकांड से भी तार जोड़कर तफ्तीश कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed