फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शहर में डस्टबिन के बगल में नजर अाएंगी शिल्पा शेट्टी ताे अमिताभ बच्चन दिखेंगे यहां

Sun, 07 Jan 2018 05:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 Jan 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
now you can see shilpa shetty and amitabh bachchan in kanpur
अम‌िताब बच्चन श‌िल्पा
अम‌िताभ बच्चन अाैर श‌िल्पा शेट्टी काे अाप ने फ‌िल्माें में ताे कई बार देखा हाेगा पर कभी डस्टब‌िन के बगल में नहीं देखा हाेगा। अब अाप उन्हें यहां भी देख पाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के सपने क्लीन इंड‌िया ग्रीन इंड‌िया काे सफल बनाने के ल‌िये कानपुर शहर की नवनिर्वाचित महापाैर प्रम‌िला पांडेय ने एक नई मुह‌िम शुरु की है। 


 

हरे नीले डस्टबिनों के पास फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की फोटो

now you can see shilpa shetty and amitabh bachchan in kanpur
श‌िल्पा
स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में शनिवार को नगर आयुक्त ने मातहतों के साथ बैठक में उद्यान अधिकारी एमपी सिंह को निर्देश दिए कि कंपोस्ट वाले स्थलों पर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की फोटो लगवाई जाए। हरे नीले डस्टबिनों के पास फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की फोटो लगवाई जाए।

 

नगर निगम सबसे स्वच्छ वार्ड का चयन करेगा

now you can see shilpa shetty and amitabh bachchan in kanpur
डेमो पिक
उन्हाेंने जोनल अफसरों काे अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों, कालेजों में स्वच्छता प्रोत्साहन समिति गठित करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्ताएं भी दुरुस्त करने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 13 जनवरी को नगर निगम सबसे स्वच्छ वार्ड का चयन करेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अच्छे वार्ड के जोनल स्वच्छता अधिकारी को म‌िलेगा इनाम

now you can see shilpa shetty and amitabh bachchan in kanpur
प्रम‌िला पांडेय
नगर निगम के पीआरओ के अनुसार सबसे अच्छे वार्ड के जोनल स्वच्छता अधिकारी को 11000 रुपये और सफाई निरीक्षक को 5000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। वहीं नगर आयुक्त ने नगर निगम परिसर में सिगरेट पी रहे आईएलएफएस के प्रबंधक शशांक शुक्ला पर 500 रुपये जुर्माना लगाया है। मौके पर ही उनसे जुर्माना वसूला गया। 

 
विज्ञापन

महापौर प्रमिला पांडेय ने शनिवार को समीक्षा बैठक की

now you can see shilpa shetty and amitabh bachchan in kanpur
डेमो पिक
महापौर प्रमिला पांडेय ने शनिवार को समीक्षा बैठक की। इसमें भाजपा पार्षदों ने भवन स्वामियों को गृहकर के मनमाने बिल भेजने का आरोप लगाया। महापौर ने जोनल अफसरों को मौके पर कर निरीक्षक को भेजकर जांच कराने और टैक्स वसूलने के निर्देश दिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed