यूपी के बांदा में मदरसा जामिया अरबिया हथौरा में पढ़ रहे कुछ छात्र एनअाईए के निशाने पर हैं। पहले भी टीम जांच पड़ताल के लिए मदरसे में जा चुकी है। एनअाईए की टीम दो आतंकियों की पड़ताल में जुटी है।
NIA के निशाने पर बुंदेलखंड का मदरसा जामिया अरबिया, जानिए क्या है 'अातंकी कनेक्शन'
बांदा कश्मीरी आतंकी शेख अब्दुल नईम और तौसीफ अहमद की पूरी कुंडली तैयार करने में जुटी एनआईए (नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी) मदरसा जामिया अरबिया हथौरा में पढ़ रहे सात कश्मीरी छात्रों से बुधवार को तीसरी बार पूछताछ की। मदरसा की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां हो जाने कारण ये छात्र कश्मीर चले गए थे। उन्हें कश्मीर से ही दिल्ली बुलाकर पूछताछ की गई है।
मदरसे के पूर्व छात्र तौसीफ अहमद को एनआईए ने कश्मीर के पुलवामा जिले में कई महीने पूर्व गिरफ्तार किया था। वह अभी भी जेल में है। उसी से हथौरा मदरसे में उस दौरान मिलने आए एक अन्य कश्मीरी शेख अब्दुल नईम की अब एनआईए को तलाश है। उसी सिलसिले में एनआईए टीम ने 8 मार्च को हथौरा आकर कश्मीरी छात्रों और मदरसा के कुछ जिम्मेदारों से पूछताछ की थी।
बाद में कश्मीरी छात्रों और मदरसा के जिम्मेदारों को 19 मार्च को दिल्ली बुलाकर पूछताछ की थी। सातों कश्मीरी छात्रों से अभी पूछताछ जारी है। मदरसा हथौरा में ग्रीष्मकालीन दो महीनों की छुट्टियां हो गईं हैं। अब ईद बाद मदरसा खुलेगा। लगभग सभी छात्र अपने-अपने घरों को जा चुके हैं। सातों कश्मीरी छात्र भी करीब 10 दिन पूर्व घर जा चुके हैं। एनआईए ने उन्हें सीधे वहीं सूचना देकर 2 मई को दिल्ली बुलाया।