फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी रणनीति: सपा, भाजपा के नेताओं पर दांव लगाएगी प्रसपा, इन प्रत्याशियों को उतारने की तैयारी

Tue, 19 Mar 2019 03:57 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Mar 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
News related to political parties in the Lok Sabha election 2019
फाइल फोटो
शिवपाल यादव के राजनीतिक दल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से कानपुर, अकबरपुर और आसपास की लोकसभा सीटों पर सपा, भाजपा के नेताओं को उतारा जाएगा। पार्टी ने इसकी तैयारी कर ली है। कानपुर से अभी कोई चेहरा सामने नहीं आया है।
News related to political parties in the Lok Sabha election 2019
शिवपाल सिंह यादव
इस सीट से आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तो कई दावेदार तैयार हैं, लेकिन लोकसभा के लिए कोई भी सामने नहीं आ रहा है। इससे अलग अकबरपुर सीट पर दो नेताओं के नाम की चर्चा है।
News related to political parties in the Lok Sabha election 2019
शिवपाल सिंह यादव
मिश्रिख लोकसभा सीट पर पूर्व मंत्री अरुणा कोरी का नाम लगभग तय हो चुका है। कांग्रेस और प्रगतिशील पार्टी के बीच समझौते की उम्मीद करीब-करीब खत्म होने के बाद पार्टी अब प्रत्याशियों को उतारने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
News related to political parties in the Lok Sabha election 2019
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
इसी कड़ी में दो दिन पहले सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहीं अरुणा कोरी को पार्टी में शामिल कर उन्हें मिश्रिख की सुरक्षित लोकसभा सीट से तैयारी करने का संकेत दे दिया गया है।
विज्ञापन
News related to political parties in the Lok Sabha election 2019
शिवपाल सिंह यादव
वहीं, अकबरपुर सीट पर सपा सरकार में मंत्री रहीं राजकुमारी कुशवाहा के बेटे कन्हैया कुशवाहा और भाजपा से विधायक रहे मथुरा पाल के बड़े बेटे इंदरपाल में से किसी एक पर पार्टी दांव लगा सकती है।कानपुर सीट पर यदि कोई प्रत्याशी सामने नहीं आता है तो पार्टी के जिलाध्यक्ष महताब आलम को टिकट दिया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed