फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यू ईयर के जश्न ने कानपुर में लगाए चार चांद 

Sun, 01 Jan 2017 10:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 01 Jan 2017 10:29 PM IST
सार

-शहर के प्रमुख होटलों और क्लबों में आयोजित पार्टी में खास बंदोबस्त किए गए है

विज्ञापन
new year eve bloom planted in kanpur
कानपुर कलब में न्यू ईयर पार्टी पर ट्विंकल बाजपेई के गीतों ने बांधा समा - फोटो : अमर उजाला कानपुर
रात 12 बजते ही कानपुर में नए साल का आगाज हुआ। क्लबों और होटलों में नाच गाने की मस्ती में झूम रहे कपल एकदम से ठहर गए और हैप्पी न्यू ईयर का उद्घोष करने लगे। लोगों के उत्साह को आतिशबाजी ने और चार चांद लगा दिए। चारो ओर मस्ती, उल्लास और नए साल का उत्साह देखने को मिला। कोई अपने पाटनर को गले लगाता दिखा तो कोई दोस्त को तो कोई अपने बच्चों को गोद में उठाकर नए वर्ष की बधाई दे रहा था। 

 

 

रशियन डांसर, बैले डांस के अलावा गजल का कार्यक्रम भी हुए आयोजित

new year eve bloom planted in kanpur
कानपुर क्लब में नए साल के जश्न में थिरकते लोग - फोटो : अमर उजाला कानपुर
इससे पहले रात 9 बजे से शहर के होटलों और क्लबों में पार्टी का आयोजन किया गया था। होटल लैंडमार्क में युवाओं के लिए विशेष इंतजाम है। पूल साइड में पार्टी आयोजित हुई। इसमें रशियन डांसर, बैले डांस के अलावा गजल का कार्यक्रम रखा गया था।

 

 

लाइव बैंड, डीजे धमाल के बीच सिंगर ने लगाए चार चांद

new year eve bloom planted in kanpur
दोस्तों संग लोगों ने ऐसी खिंचवाई सेल्फी - फोटो : अमर उजाला कानपुर
इसमें डीजे बैंड ने युवाओं को नाचने पर मजबूर किया। तो अलाकाट मैन्यू आर्डर देकर लोगों ने स्वाद भी लिया। मंधना से बिठूर रोड पर स्थित ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क में रशियन डांसर्स, लाइव बैंड, डीजे धमाल के बीच बालीवुड सिंगर श्रद्धा पंडित और अभिनेत्री महक छैल पार्टी को चार चांद लगाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

खाने पीने का भी रखा खास खयाल

new year eve bloom planted in kanpur
खाने-पीने के भी दिखे तगड़े इंतजाम - फोटो : अमर उजाला कानपुर
खास बात यह रही कि दो लड़कियां कपल में इंट्री ले सकी। जबकि दो लड़कों की इंट्री नहीं दी गई। इसको लेकर कई बार लोगों ने गार्ड से धक्कामुक्की की। कानपुर क्लब में डीजे पर जमकर लोग थिरके। इसके साथ-साथ खाने पीने का भी खास खयाल रखते हुए बेहतर इतंजाम किए गए थे। 

 
विज्ञापन

स्केरी नाइट थीम पर भी हुई पार्टी आयोजित

new year eve bloom planted in kanpur
रंगीन पोशाक पहनकर आए लोगों ने खूबसूरत कर दिया समा - फोटो : अमर उजाला कानपुर
होटल रायल क्लिफ में ट्रांस लाउंज में स्केरी नाइट थीम पर पार्टी आयोजित हुई। इसमें हल्की रोशनी में मास्क लगाए चेहरे देख लोग काफी खुश हुए। विजय इंटरनेशनल में मुंबई के डीजे बैंड ने धमाल मचाया। गैंजेज क्लब में भारतीय संस्कृति और पश्चिमी सभ्यता पर पार्टी हुई। डीजे नाइट के साथ भांगड़ा ढोल पर जमकर लोग थिरके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed