Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: No trace of leopard even on the third day; two cages have been set up

कानपुर: तेंदुए का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, दो पिंजड़े लगाए गए, ग्रामीणों में दहशत बरकरार

Thu, 26 Nov 2026 11:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 26 Nov 2026 11:38 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर में तेंदुए की दहशत बरकरार है। ट्रेंकुलाइजर गन लेकर दिन में भी टीम ने काॅम्बिंग की। 

विज्ञापन
Kanpur: No trace of leopard even on the third day; two cages have been set up
तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजपुर के करनखेड़ा गांव में तेंदुए का तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी सुराग नहीं मिल सका। वन विभाग की टीम ने अब दो पिंजड़े लगा दिए हैं। डीएफओ आकांक्षा जैन के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने दिनभर ट्रेंकुलाइजर गन लेकर खेतों और गंगा कटरी क्षेत्र में सघन काॅम्बिंग की। वन विभाग ने तेंदुए की लोकेशन पता करने के लिए लगाए गए ट्रैप कैमरों के फुटेज भी खंगाले लेकिन उसकी कोई गतिविधि नहीं दिखी।

विज्ञापन


करनखेड़ा गांव में तेंदुए ने मंगलवार को 10 ग्रामीणों को घायल दिया था। सूचना पर वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। उसने माैके पर जाकर खोजबीन की। बुधवार को पिंजड़ा लगाया गया था। बृहस्पतिवार को एक नया पिंजड़ा करीब 500 मीटर दूर दूसरी दिशा में लगाया गया है। पिंजड़े में शिकार के लिए पिल्ला भी रखा गया इसके बावजूद तेंदुआ पास नहीं आया।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने आशंका जताई है कि तेंदुआ अब गांव से 10 से 20 किलोमीटर दूर जंगल की ओर निकल गया है। रेंजर अनिल सिंह ने बताया कि तेंदुआ लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। इसलिए शुक्रवार को पिंजड़े की लोकेशन फिर से बदली जाएगी और बड़े दायरे में अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: No trace of leopard even on the third day; two cages have been set up
तेंदुए की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला
बच्चे घरों में कैद, अकेले नहीं निकल रहे ग्रामीण
ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोग घरों से अकेले नहीं निकल रहे हैं। बच्चों को घरों के अंदर सुरक्षित रखा जा रहा है और पालतू जानवरों के छोटे बच्चों को भी अंदर बांधा जा रहा है। गुलाब, गेंदा और सब्जियों की फसल खराब होने और आर्थिक नुकसान से बचने के लिए किसान मजबूरी में झुंड बनाकर खेतों में जा रहे हैं। गांव में सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed