भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल की बयानबाजी उनके लिए मुसीबत का सबब बन गई है। सोमवार को श्रवण देवी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में विपक्षियों पर की गई उनकी टिप्पणी पर नगर मजिस्ट्रेट ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
{"_id":"5ca3b2e0bdec22143c035be3","slug":"naresh-agrawal-targets-akhilesh-yadav-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुनावी दंगल: नरेश अग्रवाल पर भारी पड़ा अखिलेश यादव को 'कल का लौंडा' कहना, अब सिर पर आई ये मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी दंगल: नरेश अग्रवाल पर भारी पड़ा अखिलेश यादव को 'कल का लौंडा' कहना, अब सिर पर आई ये मुसीबत
Wed, 03 Apr 2019 08:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 03 Apr 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
नरेश अग्रवाल, अखिलेश यादव, मायावती
हरदोई में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में नरेश अग्रवाल ने अखिलेश यादव पर जमकर सियासी तीर चलाए थे। नरेश के बयानों के बाद सियासी भूचाल मचना तय माना जा रहा था। अखिलेश पर वार करते हुए नरेश ने कहा था कि गठबंधन टिटहरी है और मैं मोदी का हनुमान हूं।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
नरेश ने इसके बाद अखिलेश पर सियासी तीर चलाने शुरू किए। उन्होंने कहा कि अखिलेश कल का लौंडा है जोकि मेरे रहम पर सांसद बने। तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। सोमवार को श्रवण देवी मंदिर परिसर में सांडी और सदर विधानसभा क्षेत्र का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
इसमें मुख्य अतिथि नरेश अग्रवाल ने तीखे बयान दिए थे। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए होलिका दहन के प्रसंग से जोड़कर बसपा अध्यक्ष मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बिना टिप्पणी की थी। कई अन्य टिप्पणियां भी उन्होंने की थीं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
नगर मजिस्ट्रेट और आचार संहिता अनुपालन कमेटी के प्रभारी गजेंद्र कुमार ने इसको संज्ञान में लेकर नरेश अग्रवाल को नोटिस जारी की है। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि उक्त आयोजन की अनुमति ली गई थी और वीडियो रिकार्डिंग देखने पर व्यक्तिगत टिप्पणी का पता चला। तीन दिन में जवाब न मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।