फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा ने काटा टिकट तो सांसद अंजूबाला ने पीएम से किया सवाल, यहां हारा हुआ प्रत्याशी बना उम्मीदवार

Wed, 03 Apr 2019 06:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 03 Apr 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
bjp candidate of lok sabha elections 2019
पीएम मोदी के साथ सांसद अंजू बाला (फाइल फोटो)

लोकसभा चुनाव 2019 में टिकट कटने के बाद अब मिश्रिख से भाजपा सांसद अंजूबाला भी मुखर हो गईं हैं। सोशल मीडिया पर अंजूबाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और लोकसभा चुनाव के लिए यूपी के प्रभारी जेपी नड्डा से टिकट कटने का कारण पूछा है।



 

bjp candidate of lok sabha elections 2019
पीएम मोदी
कहा कि कोई कष्ट नहीं है लेकिन क्या वजह रही कि पिछले चुनाव में उनसे हारे बसपा प्रत्याशी को भाजपा का टिकट दे दिया गया। उन्होंने ट्विटर अकाउंट में नाम के आगे से चौकीदार भी हटा लिया है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अंजूबाला को मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया था। मोदी लहर पर सवार अंजूबाला ने तत्कालीन सांसद और बसपा प्रत्याशी अशोक रावत को 87363 वोटों से हराया था।

 
bjp candidate of lok sabha elections 2019
सांसद अंजू बाला
इसके बाद से अंजूबाला लगातार अपने निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय थीं। 21 मार्च को जब भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हुई तो मिश्रिख से भाजपा ने पूर्व सांसद अशोक रावत को प्रत्याशी घोषित कर सांसद अंजूबाला का टिकट काट दिया। इसको लेकर अभी तक अंजूबाला शांत रहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp candidate of lok sabha elections 2019
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : twitter
टिकट कटने के बाद भी वह अपने आवास पर लोगों से मिलकर समस्याएं सुनकर निदान कर रही थीं। क्षेत्र के सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय थीं। अब उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर टिकट कटने को लेकर सवाल उठाया है।

 
विज्ञापन
bjp candidate of lok sabha elections 2019
सांसद अंजू बाला
पूछा है कि मैं और मेरे समर्थक यह जरूर जानना चाहते हैं कि जो व्यक्ति 2014 के चुनाव में बसपा का प्रत्याशी था, जिसे मैंने हराया, क्या कारण रहा कि वह व्यक्ति अच्छा हो गया। मैं इसका कारण जानना चाहती हूं। भाजपा सांसद अंजूबाला से इस बारे में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। उनके पति पूर्व विधायक सतीश वर्मा ने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि हां लिखेंगे भी और फिर हटाएंगे भी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed