{"_id":"5cba1f83bdec2213f01bfd84","slug":"naresh-agrawal-statement-on-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नरेश अग्रवाल ने फिर दिया विवादित बयान, बोले..शराब आदमी का शौक इसलिए बंटवाई कोई जहर नहीं बंटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेश अग्रवाल ने फिर दिया विवादित बयान, बोले..शराब आदमी का शौक इसलिए बंटवाई कोई जहर नहीं बंटवाया
Sat, 20 Apr 2019 04:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 20 Apr 2019 04:51 AM IST
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 में हर दिन नेताओं के नए नए रंग देखने को मिल रहे हैं। हरदोई मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत के समर्थन में अतरौली में आयोजित जनसभा में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने खुले मंच से कहा कि हरदोई में सम्मेलन के दौरान शराब ही तो बंटवाई थी कोई जहर नहीं बंटवाया था।
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
शराब आदमी का शौक ही तो है, नहीं तो ठेके बंद क्यों नहीं हो जाते ? वह जो करते हैं, डंके की चोट पर करते हैं। अतरौली में जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश सिंह की ओर से बुलाई गई जनसभा में नरेश अग्रवाल ने कहा कि जनवरी में एक व्यक्ति ने लंच पैकेट में शराब बंटवाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी।
नरेश अग्रवाल, अखिलेश यादव, मायावती
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति का सम्मेलन बुलाया था। अतिथियों ने कहा कि सर्दी लग रही तो कंबल वितरण करा दिया। फिर लोगों ने कहा कि अब भी सर्दी लग रही है तो हमने भी कह दिया कि सर्दी दूर भगाने की दवा भी दिलवाते हैं। नरेश अग्रवाल ने मुलायम सिंह यादव के परिवार की तुलना मुगलों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि मुगल साम्राज्य का आखिरी शासक था जफरशाह रंगीला और मुलायम परिवार का आखिरी शासक होगा अखिलेश रंगीला। इस दौरान संडीला के ब्लाक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने छह जनवरी को अनुसूचित जाति सम्मेलन का आयोजन श्रवण देवी मंदिर परिसर में किया था।
विज्ञापन
चुनावी जनसभा में नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
इस सम्मेलन में बांटे गए लंच पैकेट में शराब भी निकलने का वीडियो वायरल हुआ था। उन दिनों भाजपा में रहे सदर सांसद अंशुल वर्मा ने मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि तब नरेश अग्रवाल ने यह कहकर जवाब देने से इनकार कर दिया था कि हल्के लोगों के आरोपों पर नहीं बोलते।