फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए भाजपा के साक्षी और कांग्रेस की अन्नू के बारे में, बाबा के पास बाइक तो टंडन के पास ट्रैक्टर

Sun, 07 Apr 2019 02:56 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 07 Apr 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
Movable and immovable property of sakshi maharaj nad annu tandon lok sabha elections 2019
साक्षी महाराज, अन्नू टंडन
उन्नाव लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के साक्षी महाराज और कांग्रेस की अन्नू टंडन ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों की अपनी चल-अचल संपत्ति के आंकड़े, आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए। साक्षी महाराज पर 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तो वहीं अन्नू टंडन पर एक मुकदमा दर्ज है।
Movable and immovable property of sakshi maharaj nad annu tandon lok sabha elections 2019
साक्षी महाराज
पिछले पांच साल में मौजूदा सांसद और भाजपा प्रत्याशी हरि साक्षी महाराज की संपत्ति में 66 लाख का इजाफा हुआ है। नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे में साक्षी ने अपनी कुल संपत्ति 3,87,37924 रुपये की बताई है। नगदी 156060, बैंक में जमा 61,93276, अचल संपत्ति 21,150000, चल संपत्ति 86,61106 और स्वार्जित संपत्ति 25,77500 रुपये बताई है। जोकि लोकसभा चुनाव 2014 में घोषित कुल संपत्ति से 6600345 रुपये ज्यादा है। साक्षी महाराज ने 2014 के नामांकन में अपनी कुल संपत्ति 32137597 रुपये बताई थी।
Movable and immovable property of sakshi maharaj nad annu tandon lok sabha elections 2019
भाजपा सांसद साक्षी महाराज
63 वर्ष के साक्षी महाराज ने संस्कृत विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। एटा शिकोहाबाद के मूल निवासी साक्षी पर 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। साक्षी के पास कृषि योग्य भूमि 14 एकड़ है। जिसकी कीमत एक करोड़ 10 लाख रुपये है। उनके पास तीन कार, एक महिंद्रा की वेरिटो, एक एंबेस्डर और फॉर्च्यूनर के साथ बाइक भी है। सांसद के पास 10 किलो चांदी, 200 चांदी के सिक्के व 500 ग्राम सोना है। एटा व नोएडा में तकरीबन एक करोड़ रुपये कीमत के प्लाट हैं। .32 बोर रिवॉल्वर और दो एनपी बोर राइफल हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Movable and immovable property of sakshi maharaj nad annu tandon lok sabha elections 2019
अन्नू टंडन
कांग्रेस उम्मीदवार अन्नू टंडन ने हलफनामे में लगभग 43.25 करोड़ की कुल संपत्ति घोषित की है। उसमें चल संपत्ति 21 करोड़ की दिखाई हैं। इसमें 55 लाख नगद, शेयर, गाड़ी, सोना, आभूषण आदि शामिल हैं। अचल संपत्ति की कीमत 22.25 करोड़ है। इसमें मुंबई, उन्नाव समेत अन्य जगहों पर प्लाट व मकान दिखाए गए हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में नामांकन के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार अन्नू ने 32.64 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति घोषित की थी।
विज्ञापन
Movable and immovable property of sakshi maharaj nad annu tandon lok sabha elections 2019
अन्नू टंडन
इस हिसाब से अचल संपत्ति में लगभग 10 करोड़ की कमी आई है। जबकि चल संपत्ति में 2.32 करोड़ का इजाफा हुआ है। 2014 में चल संपत्ति 18.67 करोड़ थी। जो 2019 में बढ़कर 20.99 करोड़ हो गई है। जिले की ही मूल निवासी अन्नू ग्रेजुएट हैं। उन पर एक मुकदमा है। उनके पास होंडा की अमेज कार व ट्रैक्टर है। इसके साथ ही एक रिवॉल्वर भी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed