फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जैश-ए-मोहम्मद ने बनाया कांग्रेस का घोषणापत्र: साक्षी महाराज, ये भी कहा

Sun, 07 Apr 2019 02:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 07 Apr 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj targets congress lok sabha election 2019
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
नामांकन के पांचवें दिन शनिवार को भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज और कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन ने कलेक्ट्रेट में नामांकनपत्र दाखिल किया। एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी नामांकन पत्र जमा किया। साक्षी महाराज ने एक बार फिर कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र बड़ा बयान दिया है।
Sakshi Maharaj targets congress lok sabha election 2019
साक्षी महाराज
सुबह सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी हरि साक्षी महाराज अपने प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम न्यायालय कक्ष में जाकर एक सेट में नामांकनपत्र जमा किया। हालांकि पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पर्चा दाखिल करने से इन्कार किया। कहा कि वह कलेक्ट्रेट की व्यवस्था देखने आए थे। आठ अप्रैल को नामांकन करेंगे। इसके कुछ देर बाद कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन जुलूस के साथ पहुंची। समर्थकों को निराला पार्क के पास रोक दिया गया। प्रस्तावकों को उनके साथ अंदर जाने दिया गया।
Sakshi Maharaj targets congress lok sabha election 2019
भाजपा सांसद साक्षी महाराज
इसके अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी रामफेर भारती ने भी पर्चा दाखिल किया। तीन अन्य प्रत्याशियों में लखनऊ के राकेश कुमार कुशवाहा ने निर्दलीय, शुक्लागंज के शीतला प्रसाद वर्मा ने सर्वोदय भारत पार्टी और पुरवा तुसरौर के सुनील कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकनपत्र लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज और कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन ने एक-एक सेट में नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sakshi Maharaj targets congress lok sabha election 2019
भाजपा सांसद साक्षी महाराज
नामांकन के बाद कलेक्ट्रेट के बाहर पत्रकारों से बातचीत में साक्षी महाराज ने कहा कि इस बार चुनाव 61 वर्ष बनाम 5 वर्ष और विकास बनाम ठगबंधन के बीच होगा। वहीं कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि लगता है कि इस बार घोषणापत्र जैश-ए-मोहम्मद ने बनाया है। जनता सब जानती है चुनाव में करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
Sakshi Maharaj targets congress lok sabha election 2019
साक्षी महाराज
पर्चा दाखिल करने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन ने कहा कि वह जिले की बेटी हैं। इस चुनाव में जनता बाहरियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed