फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की रस्मों के बीच महिला की करंट लगने से मौत, बेटी की डोली से पहले उठी मां की अर्थी, रोई हर आंख

Thu, 11 Jul 2019 11:24 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
mother death next day of daughter's wedding in farrukhabad
बेटी की डोली से पहले उठी मां की अर्थी  - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में गुरुवार को दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां फेरे डलवाकर बेटी को विदा करने की तैयारियों में जुटी मां की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से शादी वाले घर में मातम छा गया। किसी तरह शादी की रस्में पूरी की गई। बेटी की डोली उठने से पहले मां की अर्थी घर से उठी तो हर आंख नम हो गई। 
mother death next day of daughter's wedding in farrukhabad
बेटी की डोली से पहले उठी मां की अर्थी  - फोटो : अमर उजाला
यह घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कलां की है। यहां राजमिस्त्री विनोद की बेटी अंजली की बुधवार रात को बरात गांव रजलामई आई थी। बरातियों के स्वागत के बाद धूमधाम से बरात चढ़कर द्वारचार को पहुंची।
mother death next day of daughter's wedding in farrukhabad
बेटी की डोली से पहले उठी मां की अर्थी  - फोटो : अमर उजाला
द्वारचार की रस्में पूरी हो गईं। बराती भोजन भी कर चुके थे। भांवरों की तैयारी चल रही थी। तभी पंडितजी ने कुछ सामान लाने को अंजली की मां मीना देवी से कहा। इस पर वह अंदर कमरे में सामान लेने चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
mother death next day of daughter's wedding in farrukhabad
बेटी की डोली से पहले उठी मां की अर्थी  - फोटो : अमर उजाला
अंदर टेंट हाउस वाला पंखा (फर्राटा) चल रहा था। उसे उन्होंने हटाने का प्रयास किया। तभी उन्हें जोरदार करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ीं। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।
 
विज्ञापन
mother death next day of daughter's wedding in farrukhabad
बेटी की डोली से पहले उठी मां की अर्थी  - फोटो : अमर उजाला
वहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। इससे शादी की खुशियों की जगह वहां चीख-पुकार मच गई। शादी की सभी रस्में ठहर गईं। सुबह किसी तरह शादी की रस्में पूरी कराई गईं। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। उसके बाद अंजली की विदाई हो सकी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed