फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीबीआई के छापों से यूपी में हड़कंप, खनन नियमों को ताक पे रख फिर हुए थे 5 पट्टे, खास है सपा कनेक्शन

Thu, 11 Jul 2019 07:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 11 Jul 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
cbi raid in sand mining and connection with samajwadi party
अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला
यूपी में खनन नीति बदलने के बावजूद खनन माफिया का दखल प्रशासन में अकड़ के साथ दिखा। यही वजह रही कि नियमों को दरकिनार कर जिले में भी खनन के पांच पट्टे फिर कर दिए गए। शासन के पट्टा नवीनीकरण पर रोक और ई-टेंडर से आवंटन का बना नियम धरा का धरा रह गया था।


 
cbi raid in sand mining and connection with samajwadi party
अवैध मौरंग खनन
सपा शासनकाल में हुए इन्हीं मामलों की जांच हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई कर रही है। जिले में जिलाधिकारी के रूप में अभय सिंह का कार्यकाल 30 सितंबर 2013 से आठ जून 2014 तक रहा। हालांकि उनकी तैनाती से पूर्व ही प्रदेश शासन ने 31 मई 2012 के बाद किसी भी पट्टेधारक का आवंटन नवीनीकृत न करने और अगली निविदा ई-टेंडर के जरिए करने का आदेश दिया था।

 
cbi raid in sand mining and connection with samajwadi party
रेत खनन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
जिले में इसका अनुपालन नहीं किया गया। विभागीय सूत्रों की मानें तो इसके पीछे जिला प्रशासन व विभाग का तर्क यह रहा कि शासन का आदेश भले ही 2012 में हुआ लेकिन यहां यह आदेश 2014 में पहुंचा। तब तक पुराने नियम के ही आधार पर पट्टे नवीनीकरण के कार्य हो चुके थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
cbi raid in sand mining and connection with samajwadi party
बालू खनन - फोटो : amar ujala
इन्हें दिए गए पट्टे
जिले में यहां सुखराज निषाद को गुरुवल तीन नंबर और कोर्राकनक दो नंबर का पट्टा किया गया। कोर्राकनक पांच नंबर शिव सिंह फर्म, ओती तीन नंबर शिव चरन सिंह, ओती चार नंबर अनिल कुमार गुप्ता को आवंटित किया गया। विभागीय सूत्रों की मानें तो बीते 27 जून को सीबीआई की टीम इन्हीं पट्टों की मूल पत्रावलियां अपने साथ ले गई है। 

 
विज्ञापन
cbi raid in sand mining and connection with samajwadi party
अवैध खनन में प्रयोग किए जाने वाला पुल भी तोड़ा गया था
सीबीआई टीम ने आवास-विकास कालोनी और असोथर में मारा छापा
सीबीआई टीम ने असोथर और शहर के हरिहरगंज और आवास-विकास कालोनी में भी पट्टाधारकों के आवासों में छापा मारा। जांच एजेंसी इन पट्टाधारकों के घरों से उस समय के ट्रेजरी के कागजात, रवन्नों की प्रति और चालान के कागज अपने साथ ले गई है। सीबीआई की शहर में मौजूदगी से पूरे जिले में सनसनी मची रही। मौरंग के कारोबार से जुड़े कई लोगों ने अपने फोन बंद कर लिए तो कई अपने गुर्गों के जरिए सीबीआई टीम की लोकेशन पता करने में लगे रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed