फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: आखिर क्यों चार बेटियों के साथ आत्महत्या करने पर मजबूर हुई मां, पढ़ें पूरा घटनाक्रम

Sat, 01 Feb 2020 03:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Feb 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
mother committed suicide with her four daughter in fatehpur up
फतेहपुर का सनसनीखेज मामला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में शनिवार सुबह झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति से झगड़ा होने के बाद महिला ने चार बेटियों के साथ मिलकर जहर खा लिया। पड़ोसियों को घर से बदबू आई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था।
mother committed suicide with her four daughter in fatehpur up
फतेहपुर का सनसनीखेज मामला - फोटो : अमर उजाला
गेट तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो नजारा देख दंग रह गई। कोठरी के अंदर श्यामा और उसकी चारों बेटियां मृत पड़ी थीं, जबकि राम भरोसे घर से फरार था। प्रथम दृष्टया जांच में जहरीली रोटी खाकर जान देने की बात सामने आ रही है।
mother committed suicide with her four daughter in fatehpur up
फतेहपुर का सनसनीखेज मामला - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है श्यामा ने आटे में जहर मिलाया और उससे बनी रोटी बेटियों को खिलाईं और खुद भी खाकर जान दे दी। पुलिस टीम ने पति राम भरोसे को पकड़ लिया है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mother committed suicide with her four daughter in fatehpur up
मृतक बच्चियों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले राम भरोसे की पत्नी श्यामा देवी (40) निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज में रसोइया का काम करती थी। राम भरोसे कोई काम नहीं करता था। श्यामा ही गृहस्थी का खर्च चला रही थी। श्यामा ही पिंकी (21), प्रियंका (14), ननकी (10), वर्षा (13) की पढ़ाई समेत पूरी जिम्मेदारी उठा रही थी। नशे का लती राम भरोसे आए दिन घर में झगड़ा करता था।
 
विज्ञापन
mother committed suicide with her four daughter in fatehpur up
फतेहपुर का सनसनीखेज मामला - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने बताया कि राम भरोसे नशे का आदि था। श्यामा ही चारों बेटियों के पालन पोषण का खर्च चला रही थी। रामभरोसे भी नशा पूरा करने के लिए अक्सर श्यामा से पैसे मांगता और मारपीट करता था। इधर श्यामा को जवान बेटी की शादी की चिंता भी सताने लगी थी। इसके चलते वह पति से अक्सर कुछ करने के लिए कहती थी। इस बात पर भी अक्सर झगड़ा होता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed