फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई मनोज की मौत पर विधायक कुलदीप सेंगर व छोटे भाई को मिली पैरोल, दुष्कर्म कांड में था आरोपी

Mon, 28 Oct 2019 01:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 28 Oct 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
MLA Kuldeep Sengar and younger brother got parole on death of brother Manoj Sengar
विधायक कुलदीप के भाई मनोज की मौत - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में छोटे भाई के शव के अंतिम संस्कार के लिए परिवार के लोगों ने अपने वकील सत्येंद्र सिंह के माध्यम से न्यायालय में पैरोल की अर्जी दी है। न्यायालय ने विधायक को 72 घंटे की पैरोल मंजूर की है। लखनऊ जेल में बंद छोटे भाई अतुल सेंगर को भी भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल मंजूर हो गई है। परिजनों ने मनोज सेंगर की मौत को गहरा आघात बताया है। परिजनों ने बताया कि उनकी अचानक मौत होना संदेह पैदा कर रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।


 
MLA Kuldeep Sengar and younger brother got parole on death of brother Manoj Sengar
कुलदीप सिंह सेंगर एवं दुष्कर्म पीड़िता की कार हादसे के बाद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दो भाईयों के जेल जाने से थी परिवार की जिम्मेदारी
दुष्कर्म के आरोप में विधायक कुलदीप सेंगर और पीड़िता के पिता की हत्या के आरोप में छोटे भाई अतुल सेंगर के जेल जाने के बाद मनोज सेंगर ही परिवार की देखभाल और मुकदमों की पैरवी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जब विधायक को सीतापुर से दिल्ली की तिहाड़ जेल शिफ्ट किया गया वह भी दिल्ली में रहकर पैरोकारी कर रहे थे। बहन व परिवार के अन्य सदस्य भी दिल्ली में ही थे। दिवाली पर्व होने के कारण बहन व परिवार के अन्य लोग शुक्रवार को घर आ गए थे। त्योहार में मनोज को भी उन्नाव आना था।

 
MLA Kuldeep Sengar and younger brother got parole on death of brother Manoj Sengar
मीडिया से बात करते कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
रावण के प्रति थी श्रद्धा
पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज सेंगर हमेशा गले में सोने का बना दशानन का लॉकेट पहनते थे। वह रावण की पूजा करते थे और जय लंकेश उनका तकिया कलाम था। युवाओं की मजबूत टीम साथ होने के कारण वह जिले में उनका काफी दबदबा था। गांव की प्रधानी के चुनाव से लेकर भाई की विधायकी और भाभी के जिला पंचायत के चुनावों में वह इसी युवा टीम के सहारे माहौल बनाने में सफल रहते थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MLA Kuldeep Sengar and younger brother got parole on death of brother Manoj Sengar
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
सुरक्षा में लगाया गया चार थानाें का फोर्स 
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई मनोज सेंगर की मौत और शव माखी आने की सूचना पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत एसपी एमपी वर्मा ने गांव में माखी थाना के साथ आसीवन, फतेहपुर चौरासी और सफीपुर कोतवाली का फोर्स लगाया गया है। इसके साथ ही तीन निरीक्षक, 20 उपनिरीक्षक, 35 कांस्टेबल, 30 महिला सिपाही और एक प्लाटून पीएसी को लगाया गया है।

 
विज्ञापन
MLA Kuldeep Sengar and younger brother got parole on death of brother Manoj Sengar
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के घर पहुंची सीबीआई टीम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार के दौरान भीड़ को देखते हुए एसपी ने फोर्स को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। बताते चले कि दुष्कर्मकांड में गिरफ्तारी के बाद भाई मनोज सेंगर की मौत पर  दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व उनके भाई अतुल सेंगर पहली बार पैरोल पर गांव आ रहे हैं। देर शाम तक शव व विधायक के गांव आने को लेकर समर्थक पल-पल की अपडेट लेते रहे।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed