फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरोगा की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म मामलाः सामने आईं चौकाने वाली बातें, सवाल बनी घटना के बाद की चैटिंग

Sat, 29 Dec 2018 10:49 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 29 Dec 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
misdeed with police inspector's daughter in Kanpur case
डेमो पिक
कानपुर के गीता नगर में दरोगा की नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में काकादेव पुलिस ने छात्रा के दोस्त बीटेक छात्र अनुराग यादव को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं की है। तीनों को हवालात से निकाल कर थाने के दफ्तर मेें बिठा दिया गया है। पुलिस मान रही है कि तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म नहीं किया। अब तक की विवेचना में तीनों के दुष्कर्म में शामिल होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। देर रात तक इन आरोपियों को विवेचना पूरी होने तक शहर न छोड़ने की शर्त पर परिजनों को सौंपा जा सकता है।  इधर, पीड़ित छात्रा की हालत स्थिर है, वह अस्पताल में भर्ती है।
misdeed with police inspector's daughter in Kanpur case
डेमो पिक
एक दरोगा की 11वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय बेटी मंगलवार को क्रिसमस के मौके पर नजीराबाद घूमने गई थी। छात्रा की मां का आरोप है कि वहां से बेटी का दोस्त जौनपुर निवासी पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा अनुराग यादव उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ आभा अपार्टमेंट, गीता नगर स्थित अपने फ्लैट में ले गया। वहां अनुराग ने अपने साथियों शुभम यादव, अभिषेक और जैकी दुबे के संग मिलकर बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बेहोशी की हालत में उसे बाबूपुरवा थाने के सामने फेंककर भाग निकले थे।
 
misdeed with police inspector's daughter in Kanpur case
डेमो पिक
इस मामले में काकादेव थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों को घटना की रात दबोच लिया था। थाना प्रभारी राजीव सिंह के मुताबिक छात्रा के दोस्त अनुराग यादव का शुक्रवार को हैलट में डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। बाकी तीन आरोपियों की दुष्कर्म में शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
misdeed with police inspector's daughter in Kanpur case
डेमो पिक
छानबीन में पता चला है कि आरोपी अभिषेक घटना के वक्त फ्लैट में मौजूद नहीं था। जैकी कमरे के बाहर टेरिस पर बैठा था। शुभम अपनी दोस्त के साथ बैठा था। दुष्कर्म में तीनों आरोपी शामिल नहीं थे। थानाप्रभारी के मुताबिक विवेचना जारी है। एसएसपी अनंत देव के मुताबिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में बिना पुख्ता सबूत के किसी आरोपी को जेल नहीं भेजा जाएगा। घटना के बाद भी इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए पीड़ित छात्रा की आरोपी अनुराग से मैसेज के जरिए बात हुई। हर पहलू पर जांच कराई जा रही है।

 
विज्ञापन
misdeed with police inspector's daughter in Kanpur case
डेमो पिक
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दिए बयान (सीआरपीसी की धारा 161) में अनुराग यादव के साथ ही बाकी तीनों आरोपियों पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयानों में विरोधाभास है। जरूरी हुआ तो उसका कोर्ट में कलमबंद बयान भी कराया जाएगा। पीड़ित छात्रा के दरोगा पिता पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। अस्पताल में बेटी की तीमारदारी में लगे पिता ने भी छात्रा की बातों को दोहराया। कहा कि बेटी के संग चारों आरोेपियों ने दुष्कर्म किया है। अगर पुलिस ने अनुराग के साथियों को छोड़ा तो वह शासन से लेकर कोर्ट तक जाएंगे। आरोपियों को सजा दिलाकर रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed