{"_id":"5c263890bdec2257155985d5","slug":"misdeed-with-police-inspector-s-daughter-in-kanpur-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दरोगा की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म मामलाः पुलिस बोली- छात्रा के बयानों में विरोधाभास, अबतक हुआ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म मामलाः पुलिस बोली- छात्रा के बयानों में विरोधाभास, अबतक हुआ ये सब
Sat, 29 Dec 2018 10:48 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के गीता नगर में दरोगा की नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में काकादेव पुलिस ने छात्रा के दोस्त बीटेक छात्र अनुराग यादव को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं की है। तीनों को हवालात से निकाल कर थाने के दफ्तर मेें बिठा दिया गया है।
डेमो पिक
पुलिस मान रही है कि तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म नहीं किया। अब तक की विवेचना में तीनों के दुष्कर्म में शामिल होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। देर रात तक इन आरोपियों को विवेचना पूरी होने तक शहर न छोड़ने की शर्त पर परिजनों को सौंपा जा सकता है। इधर, पीड़ित छात्रा की हालत स्थिर है, वह अस्पताल में भर्ती है।
डेमो पिक
एक दरोगा की 11वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय बेटी मंगलवार को क्रिसमस के मौके पर नजीराबाद घूमने गई थी। छात्रा की मां का आरोप है कि वहां से बेटी का दोस्त जौनपुर निवासी पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा अनुराग यादव उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ आभा अपार्टमेंट, गीता नगर स्थित अपने फ्लैट में ले गया। वहां अनुराग ने अपने साथियों शुभम यादव, अभिषेक और जैकी दुबे के संग मिलकर बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बेहोशी की हालत में उसे बाबूपुरवा थाने के सामने फेंककर भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
इस मामले में काकादेव थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों को घटना की रात दबोच लिया था। थाना प्रभारी राजीव सिंह के मुताबिक छात्रा के दोस्त अनुराग यादव का शुक्रवार को हैलट में डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। बाकी तीन आरोपियों की दुष्कर्म में शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
डेमो पिक
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दिए बयान (सीआरपीसी की धारा 161) में अनुराग यादव के साथ ही बाकी तीनों आरोपियों पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयानों में विरोधाभास है। जरूरी हुआ तो उसका कोर्ट में कलमबंद बयान भी कराया जाएगा।
पीड़ित छात्रा के दरोगा पिता पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। अस्पताल में बेटी की तीमारदारी में लगे पिता ने भी छात्रा की बातों को दोहराया। कहा कि बेटी के संग चारों आरोेपियों ने दुष्कर्म किया है। अगर पुलिस ने अनुराग के साथियों को छोड़ा तो वह शासन से लेकर कोर्ट तक जाएंगे। आरोपियों को सजा दिलाकर रहेंगे।
पीड़ित छात्रा के दरोगा पिता पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। अस्पताल में बेटी की तीमारदारी में लगे पिता ने भी छात्रा की बातों को दोहराया। कहा कि बेटी के संग चारों आरोेपियों ने दुष्कर्म किया है। अगर पुलिस ने अनुराग के साथियों को छोड़ा तो वह शासन से लेकर कोर्ट तक जाएंगे। आरोपियों को सजा दिलाकर रहेंगे।