फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और इलाहाबाद के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

Thu, 03 May 2018 04:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 03 May 2018 04:49 PM IST
सार

60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली 
 

विज्ञापन
Meteorological Department's Warning for many cities about weather
दो दिन में इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद
सेंट्रल यूपी के तमाम शहरों में बुधवार आधी रात तेज आंधी और बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओले गिरने से मौसम बदल गया। तेज गरज-चमक के साथ करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली जिससे शहर की बिजली बंद कर दी गई। 

 
Meteorological Department's Warning for many cities about weather
बारिश और आंधी से प्रभावित होंगे कई शहर
रात करीब 12 बजे अचानक मौसम बदला। तेज गड़गड़ाहट के साथ बादल उमड़े और बारिश शुरू हो गई। कानपुर शहर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। चकेरी, रामादेवी इलाके में ओले भी गिरे। केस्को ने अधिकतर फीडर बंद कर दिए जिससे शहर अंधेरे में डूब गया। 12 बजे के बाद तक तेज आंधी-बारिश जारी रही। इससे पहले दिन में बढ़े तापमान की वजह से लोगों को गर्मी झेलनी पड़ी।
 
Meteorological Department's Warning for many cities about weather
कानपुर में आंधी और बारिश से तबाही जैसा नजारा
उत्तर पश्चिमी दिशा से चली हवाओं की रफ्तार तेज होने से गर्मी बढ़ी। दिन का तापमान दो डिग्री और रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शाम के समय मौसम में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिला। शाम के समय हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटा रही। रात में मौसम एकदम बदल गया।  मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिन में इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meteorological Department's Warning for many cities about weather
कानपुर में बारिश
मौसम विभाग का यह भी कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में रहेगा। कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, इलाहाबाद और लखनऊ में बारिश की संभावना ज्यादा है। इन क्षेत्रों में बारिश का असर 4 मई तक रह सकता है। साथ में धूल भरी आंधी भी चल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed