फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोचा नहीं था ऐसी होगी मेरे यार की बारात...शहीद दीपक की फोटो सीने से चिपकाकर सिसकते रहे दोस्त

Sat, 02 Mar 2019 12:35 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
martyr deepak pandey funeral and crying people
डेमो पिक
‘मुझे दीपक की शादी का इंतजार था। जब भी आता तो इसी पर बात होती कि जल्दी शादी करे और हम सारे दोस्त बारात में खूब मस्ती करें। हमें क्या पता था कि वो ऐसी बारात करवाएगा कि पूरा शहर उमड़ पड़ेगा। सोचा नहीं था मेरे यार की बरात ऐसी होगी। यह कहकर दीपक का बचपन का दोस्त आकाश फूट फूटकर रोने लगता है। 
martyr deepak pandey funeral and crying people
डेमो पिक

आकाश के साथ उसके हमउम्र साथी थे। सभी गुमसुम थे और आंखें नम थीं। आकाश तो दीपक की फोटो सीने से चिपकाए लगातार सिसकियां लिए जा रहा था। इंडियन एक्स सर्विसेज लीग के अध्यक्ष कैप्टन योगेंद्र सिंह कटियार और मेजर केके सिंह ने उन्हें समझाया। आकाश ने बताया कि वे कक्षा-6 से साथ साथ पढ़े हैं। बचपन से लेकर जवानी में कदम साथ ही रखा। हममें हर तरह की बातें होती थीं। दीपक की आदत थी कि जरा सा भी उदास देख ले तो बात पता किए बिना मानता नहीं था।

martyr deepak pandey funeral and crying people
डेमो पिक

पढ़ाई के दौरान तो सब ऐसे ही चलता रहा, लेकिन जब उसकी नौकरी लगी तो हम सभी ने उसे बहुत याद किया। जब भी कोई खुशी का मौका आता और बहुत सारे दोस्त इकट्ठा होते लेकिन दीपक नहीं आ पाता तो हमें अच्छा नहीं लगता। हमेशा यही सोचकर संतुष्ट हो लेते थे कि जब भी मिलेंगे, हर पल का मजा एक साथ लेंगे। अब ऐसा कभी नहीं आएगा। हमें दीपक के बगैर ही जिंदगी जीनी होगी। दीपक की ऐसी ही तमाम बातों को याद दोस्त सिसकियां भरने लगते।

विज्ञापन
विज्ञापन
martyr deepak pandey funeral and crying people
डेमो पिक

दीपक की शहादत भले ही एमआई-17 हेलीकॉप्टर के क्रैश होेने से हुई हो, लेकिन यह हादसा भी ऐसे मौके पर हुआ जब सीमा पर भारत-पाक के बीच हालात ठीक नहीं हैं।

विज्ञापन
martyr deepak pandey funeral and crying people
डेमो पिक

लोगों की मांग है कि हेलीकॉप्टर क्रैश होने की वजह सामने आनी चाहिए। यदि इसमें पाकिस्तान की नापाक हरकत हो तो उसे मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed