{"_id":"5c78e90dbdec227376728f56","slug":"last-journey-of-martyr-deepak-pandey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: दीपक की अंतिम यात्रा में फूटा आंसुओं का सैलाब, आखिरी सलामी के लिए उठे लाखों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: दीपक की अंतिम यात्रा में फूटा आंसुओं का सैलाब, आखिरी सलामी के लिए उठे लाखों हाथ
Fri, 01 Mar 2019 01:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो
जम्मू कश्मीर के बड़गाम में भारतीय वायु सेना के विमान एमआई-17 क्रैश में कानपुर के लाल कारपोरल दीपक पांडेय की अंतिम यात्रा शुक्रवार को जब कानपुर की सड़कों पर निकली तो आंसुओं का सैलाब फूट पड़ा। दीपक के पार्थिव शरीर की एक झलक पाने के लिए लोगों की दीवानगी देखते ही बन रही थी।
डेमो
कोई दीपक को छूना चाहता था तो कोई अपने साथ लाए गए फूल दीपक पर चढ़ाना चाहता था। हर हाथ दीपक को सालामी देने के लिए खुद ब खुद हवा में उठ रहा था। दीपक को देखने के लिए लाखाें की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।
डेमो
भीड़ की वजह से यात्रा बहुत धीमे धीमे चल रही थी। जैसे ही यात्रा मंगला विहार पहुंची मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दीपक के पार्थिव शरीर पर फूलाें की बारिश कर दी। दीपक पांडेय अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा दीपक तेरा नाम रहेगा के नारे गूंज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
लोगों में पाकिस्तान के लिए जितना गुस्सा था उससे कई ज्यादा प्यार दीपक के लिए नजर आया। दीपक को देखने के लिए सुबह से ही उनके घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। रात में भी दीपक के अंतिम दर्शन के लिए लोग आते रहे।
विज्ञापन
डेमो
जम्मू कश्मीर के बड़गाम में बुधवार को भारतीय वायु सेना का विमान एमआई-17 क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में कानपुर निवासी कारपोरल दीपक पांडेय की जान चली गई थी। यह खबर मिलते ही कानपुर में मातम का माहौल छा गया।