फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां इस शहर में ठहरीं, जानें क्या है खास

Wed, 09 Aug 2017 09:16 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 09 Aug 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
many celebrities of bollywood in kanpur city
कानपुर में होटल मिलन फिल्म की शूटिंग
यूपी के कानपुर शहर में इन दिनों बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां ठहरी हुई हैं। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘जवानी दिवानी’, ‘एक्शन जैक्सन’, ‘बीए पास’, ‘डर्टी पिक्चर’ जैसी फिल्मों के बड़े कलाकार यहां 14 अगस्त तक फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का नाम है ‘होटल मिलन’। फिल्म के डायरेक्टर विशाल मिश्रा कानपुर के ही रहने वाले हैं। बीस दिनों से लगातार हो रही शूटिंग से फिल्म का लगभग आधा पार्ट कानपुर में शूट हो चुका है। अभी एक सप्ताह तक और शूटिंग चलेगी।
many celebrities of bollywood in kanpur city
कानपुर में फिल्म की शूटिंग
फिल्म में कुनाल राय कपूर लीड एक्टर हैं। इस फिल्म का एक कोर्ट सीन एबी विद्यालय, मॉलरोड में शूट किया गया है। फिल्म में कुनाल राय कपूर (नौटंकी साला, डेली बेली, जवानी दिवानी, एक्शन जैक्सन), जयदीप अहलावत (गैंग्स ऑफ वासेपुर, कमांडो, विश्वरूपम, गब्बर, रईस), जीशान कादरी (गैंग्स ऑफ वासेपुर, रिवॉल्वर रानी, मेरठिया गैंगस्टर), राजेश शर्मा (तनु वेड्स मनु-2, बीए पास, डर्टी पिक्चर, बजरंगी भाईजान) व अन्य लोकल एक्टर भी काम कर रहे हैं।
 
many celebrities of bollywood in kanpur city
कानपुर में फिल्म की शूटिंग
यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें दिखाया गया है कि कपल को किस तरह एंटी रोमियो स्क्वायड व समाज परेशान करता है और किस तरह एक सुकून की जगह पाने के लिए वह परेशान रहता है। डायरेक्टर विशाल मिश्रा ने बताया कि छोटे शहरों के प्रेमी जोड़ों (लव बडर्स्) की सबसे बड़ी समस्या है कि बेफिक्र होकर वह आखिर कहां मिलें, कहां सुकून से बातें कर सकें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
many celebrities of bollywood in kanpur city
कानपुर में फिल्म की शूटिंग

समाज का डर जीने नहीं देता। इसी स्टोरीलाइन पर ‘होटल मिलन- मिलते हैं दिल यहां मिलकर बिछड़ने को’ नाम की इस कॉमेडी फिल्म का प्रोडक्शन किया जा रहा है। गुप्तार घाट पर भी इसकी शूटिंग शुरू हुई है।

विज्ञापन
many celebrities of bollywood in kanpur city
कानपुर में फिल्म की शूटिंग
फिल्म में ‘प्यार के पंचनामा 2’ में काम कर चुकीं करिश्मा शर्मा बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू करने जा रही हैं। विशाल की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह चर्चित फिल्म ‘कॉफी विद डी’ कर चुके हैं। उनकी दूसरी फिल्म ‘हम होंगे कामयाब’ अक्तूबर में रिलीज होगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed