फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के डेफिनिट जीशान कादरी पहुंचे कानपुर, फिल्म की कर रहे शूटिंग

Wed, 09 Aug 2017 09:15 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 09 Aug 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
gangs of wassepur fame zishan qadri in kanpur for a film shooting
जीशान कादरी

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘मेरठिया गैंगस्टर’ जैसी फिल्मों से युवाओं में लोकप्रिय हुए राइटर और एक्टर जीशान कादरी (डेफिनिट) ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे युवाओं को बड़ा संदेश दिया है। जीशान ने कहा कि अपने काम पर फोकस रखो और आगे बढ़ते रहो। किसी भी गॉडफादर को ढूंढने से अच्छा है कि कड़ी मेहनत करके खुद गॉडफादर बन जाओ और नये लोगों को मौका दो। जीशान ने कहा कि कानपुर और धनबाद शहर में कोई ज्यादा फर्क नहीं है। कानपुर आये जीशान ने कहा कि यहां के लोग काफी कॉपरेटिव नेचर के हैं और हमेशा मस्ती में ही देखे जाते हैं। यहां के लोकेशन्स भी बेहद खूबसूरत हैं।

 

gangs of wassepur fame zishan qadri in kanpur for a film shooting
गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म का एक सीन

उन्होंने बताया कि फिल्म होटल मिलन में कुनाल रॉय कपूर के अपोजिट करिश्मा शर्मा और मेरे अपोजिट मालवी हैं। करिश्मा रागिनी एमएमएस वेब सीरीज कर रही हैं। मालवी ने इससे पहले कई टीवी शो भी किए हैं। कानपुर शहर के  बदमाशों के बारे में जानकर मैं भी हैरान रह गया। सोचा था कि केवल धनबाद में ही बड़े क्रिमिनल्स हैं। अब लगता है ऑलओवर वर्ल्ड में एक से एक बड़े क्रिमिनल हैं जिनकी कहानी क्लिक कर जाती है वही बड़े पर्दे पर देखी जाती है। अभी मेरा सारा ध्यान बस इसी फिल्म की शूटिंग को अच्छी तरह से पूरा करने में है। इसके अलावा मैं अभी भी कुछ रियल स्टोरीज पर काम कर रहा हूं। 

gangs of wassepur fame zishan qadri in kanpur for a film shooting
जीशान कादरी

आठ पन्ने की वासेपुर स्टोरी बन गई 2 पार्ट की फिल्म
झारखंड के धनबाद शहर में 18 मार्च 1983 को जन्मे जीशान कादरी फिल्म ‘गैंग ऑफ वासेपुर’ की कहानी लिखकर फेमस हो गए थे। फिल्म में उन्होंने डेफिनेट का रोल भी निभाया था।  फिल्म की कहानी लिखने से पहले वो एक कॉल सेंटर में जॉब करते थे। लेकिन वहां उनका मन नहीं लगता था। आखिर में उन्होंने जॉब छोड़ी और इस फिल्म की कहानी लिखी। जीशान ने बताया कि उनकी शुरुआती पढ़ाई धनबाद के वासेपुर से ही हुई। इसके बाद  मेरठ के दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज से उन्होेंने बीबीए किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
gangs of wassepur fame zishan qadri in kanpur for a film shooting
डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ जीशान कादरी

ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली जाकर एक कॉल सेंटर में जॉब शुरू कर दी लेकिन मन नहीं लगता था। उनके मन में कुछ चलता था, इसी दौरान उन्होंने वासेपुर की ही कहानी लिखी जो सिर्फ 8 पेज की थी। इसके बाद जीशान ने जॉब छोड़ी और मुंबई का सफर तय किया। मुंबई में कई सारे फिल्म निर्माता-निर्देशकों  से मिले लेकिन कुछ काम नहीं बना। अनुराग कश्यप ने जब स्टोरी देखी तो ये उन्हें काफी पसंद आई। अनुराग ने जीशान को ये भरोसा दिया कि इस पर और काम करके पूरी फिल्म बनाई जा सकती है। इसके बाद जीशान की 8 पेज की स्टोरी पर ही फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ बनी। फिल्म इतनी लंबी थी कि इसे पार्ट में रिलीज करना पड़ा।

विज्ञापन
gangs of wassepur fame zishan qadri in kanpur for a film shooting
जीशान कादरी
डायरेक्टर अनुराग और राइटर जीशान की इस फिल्म ने बॉलीवुड में एक नया और अनोखा इतिहास रच दिया। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ को भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी तारीफ मिली। उनकी इस फिल्म को कई अवॉर्ड मिले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed