कानपुर में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर थाना परिसर में युवक की पट्टे से जमकर पिटाई करते हुए पुलिस कर्मियों का वीडियो वायरल हुआ। तेजी से वायरल हुए वीडियो से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
2 of 5
युवक की डंडे से हुई पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, वीडियो में सचेंडी थाना प्रभारी शेष नारायण पांडेय सिविल ड्रेस में युवक की पट्टे और डंडे से पिटाई करते दिख रहे हैं। वहीं, अन्य पुलिस कर्मी युवक का हाथ एक खंभे के दोनों ओर से पकड़ हुए हैं, जिससे वह बच न सके।
3 of 5
खंभे से चिपका कर युवक की हुई पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
युवक किस आरोप में थाने लाया गया था और पिटाई के बाद उसे थाने से क्यों भगा दिया गया, इस बात का जवाब अधिकारी भी नहीं दे सके। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर से पुलिस के अमानवीय चेहरे को लेकर लोगों में चर्चाएं शुरू हो गईं।
4 of 5
युवक की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो पर कमेंट करते हुए किसी ने इसे पुलिस की गुंडई बताया तो किसी ने मानवाधिकार का हनन। वहीं, कुछ यूजर्स ने वीडियो को कमेंट करते हुए इसे पुलिस का असली चेहरा बताया।
5 of 5
युवक की हुई पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
मामले को एसपी ग्रामीण प्रद्युमभन सिंह ने संज्ञान लेते हुए जांच सीओ कोतवाली राजेश कुमार को सौंपी है। उन्होंने बताया कि वीडियो की जांच कराने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।