{"_id":"5e4ff72d8ebc3ef3e068c9ea","slug":"mahashivratri-2020-lord-shiva-marriage-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि 2020: शिव बरात की ये तस्वीरें नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा, डमरू की धुन पर नाचे शिव के गण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि 2020: शिव बरात की ये तस्वीरें नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा, डमरू की धुन पर नाचे शिव के गण
Sat, 22 Feb 2020 03:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 22 Feb 2020 03:09 AM IST
विज्ञापन
शिव विवाह
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शिवरात्रि के महापर्व पर गोविंदनगर स्थित ओमकारेश्वर मंदिर से भोलेनाथ की बरात निकाली गई। डमरू वाले बाबा चले ब्याह रचाने... जैसे भजनों पर भक्त झूमते नाचते चले। शिव बरात पर कई जगह पुष्प वर्षा की गई।
बाइक पर नजर आए बाबा शिव
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को श्री गणपति बप्पा नवयुवक कमेटी तत्वावधान में भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद ओमकारेश्वर मंदिर से शिव बरात निकाली गी। नंदी पर सवार होकर भगवान शिव नगर भ्रमण पर निकले तो भक्ति और आस्था की भावना के साथ देशभक्ति की भावना हिलोरे मारते दिखी।
lord shiva marriage
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान शिव के गण, भूत-पिशाचों और देवताओं की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। केसरिया पगड़ी और हाथों मे तलवारें लेकर बराती शामिल हुए। बराती हाथों में सीएए के समर्थन में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर भी चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
lord shiva marriage
- फोटो : अमर उजाला
लाल बंगला से शुक्रवार को शिव बरात धूमधाम से निकाली गई। शिव बरात लाल बंगला से होते हुए जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर तक पहुंची। इस दौरान कई जगह पुष्प वर्षा की गई। श्री बाबा सिद्धनाथ अमरनाथ सेवा मंडल और श्री बाबा अमरनाथ सेवा मंडल की ओर से ओमपुरवा से शिव बरात निकाली गई।
विज्ञापन
नंदी के मुखौटे वाली बाइक पर सवार शिव
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना भी शिव बरात में शामिल हुए। बरात में भोले बाबा, मां पार्वती, शिव परिवार, राम-जानकी, हनुमानजी समेत कई देवों की झांकी निकाली गई। बारात का विशेष आकर्षण भगवान पशुपतिनाथ व कैलाश मानसरोवर से लाए गए बाबा शिव के श्रीविग्रह रहे।