फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पढ़िए प्रधानमंत्री मोदी की इस कुर्सी से जुड़े रहस्य, छिपे हैं इसमें कई राज

Fri, 08 Mar 2019 11:24 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 08 Mar 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
lucky chair of pm modi
डेमो पिक
यूं तो आप पीएम मोदी से जुड़ी हर बात को जानते होंगे लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं उस कुर्सी के बारे में जिसे भाजपा शुभ मानती है। जानिए चुनावी माहौल में पीएम मोदी की इस कुर्सी का टोटका...
lucky chair of pm modi
डेमो पिक
भारतीय जनता पार्टी चुनावी माहौल में टोटकेबाजी से भी नहीं चूक रही है। मोदी और पार्टी के लिए लकी मानी जा रही लकड़ी की एक कुर्सी को फिर से कांच के बक्से से निकाल लिया गया है। जब-जब नरेंद्र मोदी कानपुर आएं हैं वह इसी कुर्सी पर बैठे हैं। आठ मार्च को उनके मंच पर यही कुर्सी रखी जाएगी। जो भी हो एक बार फिर किस्सा कुर्सी का शुरू हो गया है। 
lucky chair of pm modi
डेमो पिक
दरअसल, भाजपाइयों का मानना है कि यह वह भाग्यशाली कुर्सी है, जिस पर जब-जब नरेंद्र मोदी बैठे। पार्टी ने नगर और आसपास की सीटें तो जीती ही केंद्र और प्रदेश में भी शानदार सफलता हासिल की। रैली के लिए एक बार फिर इसे रंग-रोगन कर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
lucky chair of pm modi
डेमो पिक
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि 19 अक्टूबर 2013 को इंदिरा नगर मैदान में हुई विजय शंखनाद रैली में वह इस कुर्सी पर पहली बार बैठे थे। इसके बाद दूसरी रैली अप्रैल 2014 में कोयला नगर में लोकसभा चुनाव के दौरान की थी। तब भी वह इसी कुर्सी पर बैठे थे, जिसके बाद वह देश के प्रधानमंत्री बने।
विज्ञापन
lucky chair of pm modi
डेमो पिक
तीसरी रैली दिसंबर 2016 को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले निराला नगर रेलवे मैदान में हुई थी, जिसमें एक बार फिर वह इसी कुर्सी पर बैठे और 2017 में उत्तर प्रदेश में पार्टी ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई।

अब पार्टी के वरिष्ठ नेता यह मानने लगे हैं कि जब-जब मोदी इस कुर्सी पर बैठते हैं तो बीजेपी को भारी जीत मिलती है। यही वजह है कि इस कुर्सी को उस डीलर से खरीद लिया, जिसने रैली के लिए इसे मुहैया कराया था। इसके बाद इसे बीजेपी कार्यालय में शीशे के एक बॉक्स में धरोहर के रूप में रख दिया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed