{"_id":"5c816907bdec22146f5140bb","slug":"suspect-caught-before-pm-modi-rally-missguided-ats-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम की रैली से पहले पकड़ा गया संदिग्ध एटीएस को कर रहा गुमराह, जांच के बाद हुए ये खतरनाक खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की रैली से पहले पकड़ा गया संदिग्ध एटीएस को कर रहा गुमराह, जांच के बाद हुए ये खतरनाक खुलासे
Fri, 08 Mar 2019 05:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 Mar 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलती बस से कूदकर भागने का प्रयास करने वाले संदिग्ध से गुरुवार को भी लखनऊ से आए एटीएस के अधिकारियों ने कई घंटे पूछताछ की। युवक के पास से मिले आईडी कार्ड में दर्ज पते की भी पुष्टि कराई गई। एटीएस ने युवक के संपर्क में रहने वाले लोगों को भी जांच के दायरे में लिया है।
डेमो
बुधवार शाम लखनऊ से दिल्ली जा रही आजमगढ़ डिपो की रोडवेज बस से एक युवक एक्सप्रेस-वे पर कूद गया था। बस में सवार यात्रियों व चालक के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे दबोच कर पीट दिया था। युवक की गतिविधियां संदिग्ध होने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया था।
डेमो
बुधवार रात खुफिया विभाग व कानपुर एटीएस ने संदिग्ध से पूछताछ की। पूरे दिन संदिग्ध एटीएस की टीम को गुमराह करता रहा। युवक के पास से मिले आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड व पैन कार्ड का गुरुवार सुबह सत्यापन कराया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आधार कार्ड में दिल्ली के एफ ब्लॉक काॅलोनी का पता दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
दिल्ली पुलिस ने इस पते की पुष्टि की है। इसके अलावा आजमगढ़ पुलिस की मदद से जावेद के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कराई गई है। एटीएस जावेद से लगातार पूछताछ कर रही है। वह एक माह में किन लोगों के संपर्क में रहा इसकी भी जांच की जा रही है। एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
डेमो
युवक की गतिविधियां संदिग्ध हैं। उस पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं। एटीएस व खुफिया विभाग की जांच में जावेद खुद को मानसिक रोगी साबित करने में जुटा रहा। बुधवार रात हुई पूछताछ के बाद गुरुवार सुबह पुलिस ने उसकी जांच कराने का निर्णय लिया। हालांकि जिला अस्पताल में डाक्टर मौजूद न होने से उसकी जांच नहीं हो सकी। पुलिस अधिकारी शुक्रवार को कानपुर में जावेद की जांच कराएंगे।