फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बरात में शामिल वैन में जिंदा जले सात लोग, न बैंड बजा न डीजे, सादे समारोह में हुई शादी

Tue, 18 Feb 2020 04:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Feb 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
van was booked to go to Barat, LPG cylinder made deadly, seven burnt alive, Married in Hardoi
वैन में जिंदा जल गए सात लोग, सादे समारोह में हुई शादी  - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम नईबस्ती में उन्नाव से आ रही बरात में शामिल एक वैन के ट्रक से टकराकर इसमें सवार सात लोगों के जिंदा जल जाने की घटना के बाद शादी की रस्में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गईं।
van was booked to go to Barat, LPG cylinder made deadly, seven burnt alive, Married in Hardoi
ट्रक और वैन में टक्कर के बाद लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
अधिकांश बराती हादसे की जानकारी पर वापस लौट गए और सुबह के साढ़े नौ बजते-बजते हालात को देखते हुए दुल्हन की विदाई भी हो गई। ग्राम नईबस्ती निवासी राघवेंद्र मिश्रा ने अपनी पुत्री गोल्डी का विवाह उन्नाव जनपद के मोहल्ला पीताम्बरनगर निवासी ऋषि शुक्ला पुत्र विनोद कुमार के साथ तय की थी।
van was booked to go to Barat, LPG cylinder made deadly, seven burnt alive, Married in Hardoi
टक्कर के बाद ट्रक और वैन में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को बरात नई बस्ती पहुंचनी थी। राघवेंद्र मिश्रा ने बरात की अगवानी और स्वागत सत्कार के लिए बड़े पैमाने पर व्यवस्थाएं कर रखी थीं। गाने बजाने के बीच बरात के आने का इंतजार हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
van was booked to go to Barat, LPG cylinder made deadly, seven burnt alive, Married in Hardoi
धूं धूं कर जलती वैन - फोटो : अमर उजाला
दूल्हा ऋषि शुक्ला अन्य बरातियों के साथ नईबस्ती पहुंच भी गया। रात लगभग साढ़े 10 बजे बरातियों से भरी एक वैन के उन्नाव-हरदोई मार्ग पर ट्रक से टकराने के बाद जल जाने और इसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
van was booked to go to Barat, LPG cylinder made deadly, seven burnt alive, Married in Hardoi
सादे समारोह में हुई ऋषि और गोल्डी की शादी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद हंसी-खुशी के माहौल में सन्नाटा पसर गया। वर पक्ष के लोगों ने घटना के बारे में वधू पक्ष के जिम्मेदारों को बताया और जल्द से जल्द सभी रस्में पूरी करवाने की बात कही। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से विवाह की रस्में जल्दी-जल्दी पूरी कराई गईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed