{"_id":"5e4abaa38ebc3ef2c0682e3e","slug":"lpg-cylinder-made-deadly-seven-burnt-alive-in-unnao-six-bodies-were-cremated-together","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: किसी की बेल्ट तो किसी के शव को अंगूठी से पहचाना, छह शवों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: किसी की बेल्ट तो किसी के शव को अंगूठी से पहचाना, छह शवों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
Mon, 17 Feb 2020 10:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव कांड, वैन सवार सात लोगों की जलकर मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव के नाम पर कंकाल और राख देख पहचान करने को लेकर असमंजस में पड़ गए। परिवार वालों ने किसी को उसकी बेल्ट के बक्कल से तो किसी को उसकी अंगूठी से पहचाना।
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन व भीड़
- फोटो : अमर उजाला
अंकित का 97, शंभू का शव 98 फीसदी, अन्य पांच लोग सौ फीसदी जले
सातों लोगों की मौत की घटना में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अंकित का शव 97 फीसदी, शंभू का शव 98 फीसदी और अन्य सभी के शव सौ फीसदी जले हैं। डीएनए सैंपल के लिए कॉलर बोन व पसली सुरक्षित की गई है।
पोस्टमार्टम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही दिखी। सात शवों के पोस्टमार्टम के लिए एक डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई। दोपहर 1 बजे तक पोस्टमार्टम शुरू न होने पर परिजनों ने नाराजगी जताई और रिश्तेदारों का सब्र जवाब देने लगा। इसपर सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने डॉ. रामखेलावन को भी लगाया। डॉ. अमित द्वारा चार शवों के पोस्टमार्टम करने के बाद पहुंचे दूसरे डॉक्टर ने तीन शवों का पोस्टमार्टम किया।

ट्रक और वैन में टक्कर के बाद लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
चार रिश्तेदारों की एक साथ हुई मौत से कोहराम
वैन हादसे का शिकार हुए सात लोगों में हिमांशु, कल्लू, अमित व शंभू आपस में रिश्तेदार थे। एक साथ सभी की मौत से घर से पोस्टमार्टम हाउस तक कोहराम मचा रहा। परिवार और रिश्तेदार सभी की मौत पर एक दूसरे से लिपटकर बिलख पड़े। हादसे में किसी का सिंदूर मिट गया तो किसी की कोख सूनी हो गई। हिमांशु और अमित की स्टेशन रोड पर आसपास चाय की दुकान है। जिससे कचौड़ी गली से रेलवे स्टेशन रोड तक सन्नाटा पसरा रहा।

टक्कर के बाद ट्रक और वैन में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
बांगरमऊ से वैन पर बैठा था अभिषेक
मृतक अभिषेक घटना से दो दिन पहले अपनी ससुराल बांगरमऊ गया था। ऋषि शुक्ला की बरात में शामिल होने के लिए वह बांगरमऊ से वैन पर बैठा था। कुछ दूरी पर वैन आगे बढ़ी ही थी कि आग लगने से वह भी वैन में जिंदा जल गया।

धूं धूं कर जलती वैन
- फोटो : अमर उजाला
छह शवों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए शव सौंप दिए। खजान सिंह के शव को छोड़कर अन्य शवों को एक साथ अस्पताल के शव वाहन से शुक्लागंज के पक्के घाट ले जाया गया। जहां सभी का अंतिम संस्कार हुआ। शव यात्रा में भी सैकड़ों की संख्या में लोग घाट पर पहुंचे।