{"_id":"5c3f3c2dbdec227374274322","slug":"lpg-cylinder-blast-in-shivrajpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आधी रात को हुआ एक धमाका, फिर जो गांव वालों ने देखा उसपर किसी को यकीन नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात को हुआ एक धमाका, फिर जो गांव वालों ने देखा उसपर किसी को यकीन नहीं हुआ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिलेंडर फटने से ढह गया मकान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भीषण ठंड में आधी रात को जब लोग अपनी रजाईयों में दुबके हुए गहरी नींद में सो रहे थे तभी एकाएक हुए तेज धमाके ने पूरे गांव का दिल दहला दिया। तेज धमाके की आवाज सुनकर पहले तो ग्रामीणों को यकीन नहीं हुुआ पर जैैसे ही वो घरों से बाहर निकले उनकी आखों के सामने एक खतरनाक मंजर तैर गया। आकाश में ध्एं के साथ एक आग का गोला देखकर उनके होश उड़ गए।
ग्रामीणों ने एक मकान से तेज धुआं और लपटें उठती देखीं
2 of 5
सिलेंडर फटने से घर तबाह हो गया
कानपुर जिले के शिवराजपुर अचानक आधी रात के बाद हुए एक धमाके से गांव वाले दहल गए। घरों के बाहर आए ग्रामीणों ने एक मकान से तेज धुआं और लपटें उठती देखीं। घर के पास जाकर देखा तो अंदर सिलेंडर फटने से आग लग गई थी और गृहस्वामी गंभीर हालत में पड़ा था। जैसे तैसे उसे उठा कर ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
एक तेज विस्फोट की आवाज से सभी की नींद खुल गई
3 of 5
डेमो
काकूपुर निहाल गांव में राकेश शुक्ला (52) पत्नी और मां की मौत के बाद घर में अकेले रहते थे। पड़ोसियों ने बताया मंगलवार की आधी जब पूरा गांव चैन की नींद सो रहा था एक तेज विस्फोट की आवाज से सभी की नींद खुल गई। लोग घरों के बाहर आए तो देखा कि राकेश शुक्ला के घर से धुआं और आग की लपटें निकल रही थीं। ग्रामीण उसके घर की ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलेंडर में ही विस्फोट होने से ही आग लगी
4 of 5
सिलेंडर फटने से घर का सामान बर्बाद हो गया
अंदर जाकर देखा तो राकेश गंभीर हालत में जख्मी पड़े थे। घर के अंदर सिलेंडर फटा हुआ पड़ा था। जिससे लगा कि सिलेंडर में ही विस्फोट होने से ही आग लगी। धमाका इतना तेज था कि पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। गंभीर हालत में ग्रामीण राकेश को घर के नजदीक सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान अस्पताल में राकेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
पड़ोस के दो भाइयों की हत्या का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है
5 of 5
ब्लास्ट से साइकिल के टायर के परखच्चे उड़ गए
ग्रामीणों ने बताया कि राकेश के बेटे कानपुर में रहते हैं। राकेश पर पड़ोस के दो भाइयों की हत्या का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है,। जिसे लेकर राकेश कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। सिलेंडर फटने से कच्चा मकान ध्वस्त हो गया है। शिवराजपुर एसओ त्रदीप सिंह ने बताया कि आग लगने हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।