फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसेरे भाई को बहन से हुआ प्यार, समझ चुके थे मुकम्मल न होगी मोहब्बत, पहले शादी रचाई फिर जहर खाकर दे दी जान

Tue, 16 Jun 2020 07:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Jun 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Lover couple got married in Fatehpur and then suicide by eat poison
प्रेमी युगल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के थरियांव में प्रेमी युगल ने घर से निकलकर पहले शादी की और फिर एक साथ जहर खा लिया। मंगलवार सुबह दोनों एक नलकूप के पास खेत में अचेत अवस्था में मिले। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घंटे बाद युवती की भी सांसें थम गईं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
Lover couple got married in Fatehpur and then suicide by eat poison
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थरियांव थानाक्षेत्र के बरई खुर्द गांव निवासी चुन्नीलाल का बेटा प्रदीप कुमार पासवान (20) ने इंटर की परीक्षा दी थी। उसका पड़ोसी गांव नयापुरवा निवासी दिनेश पासवान की 17 वर्षीय बेटी से करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग था। मीरा इन दिनों नाना के घर हथगाम थाने के पैगापुर गांव में रह रही थी।

 
Lover couple got married in Fatehpur and then suicide by eat poison
क्षेत्रीय लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वह दो दिन पहले ही घर लौटी थी। दोनों अपने घरों से सोमवार दोपहर करीब तीन बजे निकले थे। प्रदीप मोबाइल घर में छोड़ गया था। थरियांव थाने के देहुली गांव के पास मंगलवार सुबह नलकूप के पास खेत में दोनों को बेहाल हालत में ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने बाइक से दोनों को सड़क किनारे पहुंचाया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lover couple got married in Fatehpur and then suicide by eat poison
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को मौके पर डाई के दो खाली पाउच, अनाज में रखने वाली दवा की खाली डिब्बी पड़ी मिली। पास में सिंदूर बिखरा था। जिला अस्पताल में डाक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित किया। वहीं एक घंटे बाद मीरा की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
Lover couple got married in Fatehpur and then suicide by eat poison
प्रेमी युगल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
युवती की मांग में था सिंदूर, हाथों में थीं लाल चूड़ियां
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती की मांग भरी हुई थी। हाथ में लाल चूड़ी और माथे पर बिंदी लगी थी। पुलिस का कहना है कि पहले दोनों ने शादी रचाई और फिर आत्महत्या कर ली। लड़के पक्ष के परिजनों ने बताया कि दोनों दूर के रिश्ते में मौसेरे भाई बहन लगते थे। करीब डेढ़ साल से वह मां के लिए फाइलेरिया की जड़ी-बूटी लेने लड़की के नाना के घर गया था। तभी उसकी मीरा से मुलाकात हुई थी। इनके बीच प्यार परवान चढ़ गया।

मोबाइल में एक दूसरे से बातचीत करने लगे थे। उन लोगों को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में जब पता लगा तब तक मामला काफी आगे बढ़ चुका था। एक माह पहले रिश्ता तय करने की बात भी शुरू हो गई थी। अचानक परिवारों के बीच किसी बात पर मतभेद हो गया। शादी न होने से आहत होकर दोनों ने यह कदम उठा लिया। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि किसी पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed