फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: पुलिस ने घूमने वालों को खदेड़ा, बंद कराई दुकानें और होटल, दस पर एफआईआर, आठ को पकड़ा

Thu, 26 Mar 2020 06:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Mar 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
lockdown: Police chased down the wanderers, got shops and hotels closed
बाइक सवारों को रोकती पुलिस - फोटो : amar ujala
फतेहपुर में लॉकडाउन के दूसरे दिन शहर में पुलिस माइक लेकर घूमी और लोगों को घरों के अंदर रहने की अपील की। इसके बाद भी कई बेपरवाह लोग बेवजह घूमते नजर आए। मजबूरन पुलिस को इन्हें भगाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कई लोगों की धरपकड़ की गई।
lockdown: Police chased down the wanderers, got shops and hotels closed
बेवजह बाहर घूमने वालों को विजयीपुर में मुर्गा बनाते हुए पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
लोगों के जनजीवन खतरे में डालना, सरकारी आदेश कोरोना वायरस के बचाव के संसाधन का इस्तेमाल न करना।  मना करने के बाद भी दुकान खोलकर सामग्री बेचने और संक्रमण उत्पन्न करने के आरोप में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। शहर के ज्वालागंज इलाके में कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने भीड़ जमाकर खड़े लोगों की धरपकड़ की।

 
lockdown: Police chased down the wanderers, got shops and hotels closed
बाइक सवारों को रोकती पुलिस - फोटो : amar ujala
पुलिस ने मसवानी मोहल्ले कालिका मंदिर कुटी के पीछे रहने वाले राजेश कुमार, अहमदगंज मोहल्ला निवासी लाला उर्फ सारिक, मसवानी मोहल्ले के जीतू उर्फ अरुण कुमार, अरबपुर मोहल्ले के मोनू गुप्ता, कटरा अब्दुल गनी निवासी महेश कुमार, शांतिनगर निवासी अचल कुमार, छीकन टोला निवासी सरवर, फैजल को पकड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown: Police chased down the wanderers, got shops and hotels closed
बाइक सवारों को रोकती पुलिस - फोटो : amar ujala
आरोपियों को मुचलके पर जमानत दी गई है। उधर, पुलिस ने पनी मोहल्ले के नयाब, इमरान कुरैशी को दुकान खोलकर सामग्री बेचते पकड़ा गया। लोधीगंज के राकेश कुमार को कोल्ड ड्रिंक और चाय बेचते पकड़ा। शहर में सुबह से कोतवाली पुलिस की कोतवाल और एसएसआई कैलाश नाथ की टीम ने भ्रमण कर कार्रवाई की।

 
विज्ञापन
lockdown: Police chased down the wanderers, got shops and hotels closed
बाइक सवारों को रोकती पुलिस - फोटो : amar ujala
शहर के सनगांव, बकंधा, नउवाबाग, कसेरूवा, लोधीगंज, बेरुईहार इलाके में कैंटीन और परचून की दुकान खुली मिली। सूचनाओं पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने लाठी पटक कर लोगों को खदेड़ा। इलाके के लोगों को माइक से एनाउंस कर घरों के अंदर रहने की अपील भी की गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed