फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल-कॉलेज बंद हुए तो बच्चों ने पुलिस की वर्दी पहन खेल-खेल में कोरोना से बचाव का दिया संदेश

Thu, 26 Mar 2020 05:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Mar 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown latest news update, children gives message of rescue from corona
बच्चों ने पुलिस की वर्दी पहन खेल-खेल में कोरोना से बचाव का दिया संदेश - फोटो : अमर उजाला
देश व उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से 21 दिनों तक घरों में रहने की अपील की है। लॉकडाउन के चलते स्कूल-कॉलेज, मॉल बंद हैं। लोग अपने घरों में कैद हैं। वहीं तमाम लोग इमरजेंसी का बहाना बनाकर रोड पर निकल रहे हैं, जो समाज के लिए मुसीबत का सबब बन सकते हैं।
coronavirus lockdown latest news update, children gives message of rescue from corona
बच्चों ने पुलिस की वर्दी पहन खेल-खेल में कोरोना से बचाव का दिया संदेश - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में कानपुर व फतेहपुर में बच्चों ने जागरुकता मुहिम शुरू की है। बच्चों ने खेल-खेल में लोगों को घरों में रहने का संदेश दिया। कहा कि घर में रहिये, सुरक्षित रहिए। 
coronavirus lockdown latest news update, children gives message of rescue from corona
बच्चों ने पुलिस की वर्दी पहन खेल-खेल में कोरोना से बचाव का दिया संदेश - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मंधना के रहने वाले एक परिवार के चार बच्चों नमो, श्रेया, रौनक और अंश ने कोरोना नाटक का मंचन किया। जिसमें नमो शुक्ला (5) पुलिस की वर्दी पहने नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus lockdown latest news update, children gives message of rescue from corona
बच्चों ने पुलिस की वर्दी पहन खेल-खेल में कोरोना से बचाव का दिया संदेश - फोटो : अमर उजाला
नमो ने घर के बाहर घूम रहे तीन बच्चों को पकड़कर नियमों का उल्लंघन करने पर माफी मांगने को कहा और लॉकडाउन के चलते घर में ही कैद रहने का संदेश दिया। साथ ही कहा कि कोरोना से बचना है तो घर में ही रहना।
विज्ञापन
coronavirus lockdown latest news update, children gives message of rescue from corona
बच्चों ने पुलिस की वर्दी पहन खेल-खेल में कोरोना से बचाव का दिया संदेश - फोटो : अमर उजाला
वहीं फतेहपुर में दो बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में एक बच्चा पुलिस की वर्दी में लोगों से घर के अंदर जाने की बात कह रहा है। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव की लोगों को नसीहत दे रहा है और प्रधानमंत्री की अपील पर ध्यान न देने पर लोगों फटकार लगा रहा है। यह वीडियो जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed