फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur NEET Student Suicide Mom Dad take care of yourselves aunts son pressuring him This is my girlfriend

नीट छात्रा सुसाइड: ‘मम्मी-पापा अच्छे से रहना', बुआ का बेटा बना रहा था दबाव, मैसेज में लिखा- ये मेरी गर्लफ्रेंड

Thu, 27 Aug 2026 08:10 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 27 Aug 2026 08:10 AM IST
सार

Kanpur NEET Student Suicide: चकेरी थाना क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने बुआ के बेटे द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने और प्रेम संबंध बनाने का दबाव बनाने से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई और मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक लगातार परेशान कर रहा था और उसने इंस्टाग्राम आईडी भी हैक कर ली थी।

विज्ञापन
Kanpur NEET Student Suicide Mom Dad take care of yourselves aunts son pressuring him This is my girlfriend
Kanpur NEET Student Suicide - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चकेरी के गंगानगर में नीट की छात्रा ने बुधवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि वह अपनी बुआ के बेटे से परेशान थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपों की जांच कर रही है। मूलरूप से चंदौली के सकराकारी धानापुर निवासी युवक दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। उनके परिवार में पत्नी, बड़ा बेटा व दो बेटियां थीं।

विज्ञापन

18 वर्षीय छोटी बेटी नीट की तैयारी कर रही थी। भाई ने कि वे लोग तीन साल से चकेरी क्षेत्र में किराये पर रह रहे हैं। भाई के अनुसार उनकी बुआ का परिवार गुजरात में रहता है। बुआ का बेटा उनकी बहन पर लंबे समय से प्रेम संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। उसका नंबर ब्लॉक करने के बाद वह अपने दोस्तों के अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान करता था।

विज्ञापन





मैसेज पर लिखा था- बहन उसकी गर्लफ्रेंड है
छात्रा के दोस्तों को मैसेज पर लिखा था कि बहन उसकी गर्लफ्रेंड है। इससे ही परेशान होकर बुधवार सुबह उसने चुन्नी से फंदा बनाकर पंखे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट कर कार्रवाई की जाएगी।

जबरन बात कराने के लिए कहता था
भाई के मुताबिक बुआ का बेटा उनकी बहन को कॉल करता था। फोन न उठाने पर वह बहन की दोस्तों को फोन कर जबरन बात कराने के लिए दबाव बनाता था। तीन माह पहले शिकायत करने पर दोनों परिवारों ने बैठकर समझौता कर लिया था, लेकिन इधर कुछ दिनों से उसने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया था। बुआ के बेटे के बार-बार फोन आने पर कुछ दिन पहले भाई ने फोन अपने पास रख लिया था। बुआ के बेटे के मैसेज करने पर भाई ने फोन किया, ताे युवक ने उससे भी अभद्रता की थी।

विज्ञापन

रक्षाबंधन से पहले साथ छोड़ चली गई बहन
कांशीराम अस्पताल में मौजूद भाई अपनी बहन को स्ट्रेचर पर लेटा देख फफक पड़ा। बदहवास भाई बोला, रक्षाबंधन पर इस बार बहन के ही कहने पर वह राखी बंधवाकर परिवार समेत बाहर घूमने जाने वाले थे लेकिन इससे पहले ही बहन साथ छोड़कर चली गई। मां ने बताया कि पति दिल्ली में नौकरी करते हैं। वह 15 दिन में एक बार घर आते हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए वह तीन साल पहले कानपुर आई थीं। यहां उनका बेटा बीटेक, बड़ी बेटी कंप्यूटर सीख रही थी जबकि छोटी बेटी नीट की तैयारी कर रही थी।

इंस्टाग्राम किया था हैक, डेढ़ महीने घर पर रुका था
मां ने बताया कि युवक ने बेटी की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली थी। पिछले साल युवक के पिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद वह उनके घर आया था और डेढ़ महीने घर पर रुका था। इसके बाद से वह प्रताड़ित करने लगा। परिजन के अनुसार वह चार माह पहले किसी मामले में जेल से भी छूटकर आया है। मां रोते हुए बोलीं कि अब अपनों पर भी विश्वास नहीं कर सकते।

मम्मी-पापा आप लोग अच्छे से रहिएगा...
छात्रा ने जान देने से पहले सुसाइड नोट में लिखा कि मम्मी-पापा आप लोग अच्छे से रहिएगा। मैं पूरे परिवार से बहुत प्यार करती हूं। भाई-बहन तुम भी अपना ख्याल रखना। मैं अब शांति से खत्म हो रही हूं...। पुलिस के मुताबिक मृतका ने सुसाइड नोट में किसी को दोषी नहीं ठहराया है।

मौत से यह दर्द बयां कर गई छात्रा
खुशबू ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट के सहारे अपना दर्द बयां किया। उसने सुसाइड नोट में: मम्मी-पापा आप लोग अच्छे से रहिएगा, मैं पूरे परिवार से बहुत प्यार करती हूं। भाई-बहन तुम भी अपना ख्याल रखना, मैं अब शांति से खत्म हो रही हूं... यह दर्द भरी लाइन का जिक्र किया। पुलिस के मुताबिक मृतका में सुसाइड नोट में किसी को दोषी नही ठहराया। हालांकि पुलिस का कहना है कि सुसाइस नोट में उसने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed