फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मस्जिदों में मिले थे काेरोना पॉजिटिव तब्लीगी जमात के लोग, इलाका सील होने के बाद दहशत में लोग

Sun, 05 Apr 2020 01:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
lockdown in up: People of Karona positive Tablighi Jamaat met in mosques, area sealed
मस्जिदों के रास्तों को किया गया सील - फोटो : amar ujala
कानपुर में नौबस्ता मछरिया स्थित मस्जिद खैर और बाबूपुरवा की सुफा मस्जिद से पकड़े गए जमातियों के बाद अब इन मस्जिदों के आसपास रहने वाले लोग दहशत में हैं। शनिवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में दोनों ही मस्जिदों में व आसपास के इलाके को सैनिटाइज कराया गया।


 
lockdown in up: People of Karona positive Tablighi Jamaat met in mosques, area sealed
सूनी पड़ी गलियां - फोटो : amar ujala
इसके अलावा बल्लियां लगाकर मस्जिद सील कर दी गई। फिलहाल, लोग कोरोना के संक्रमण को लेकर सिर्फ सैनिटाइजेशन के ही भरोसे हैं। पुलिस ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। मस्जिदों के आसपास सन्नाटा पसरा नजर आया, जबकि बच्चे इस मुसीबत से बेफिक्र घरों के बाहर खेलते दिखे।
       
 
lockdown in up: People of Karona positive Tablighi Jamaat met in mosques, area sealed
मस्जिद के बाहर साइकिल चलाता बच्चा - फोटो : amar ujala
जमातियों के एकत्रित होने की नहीं थी जानकारी
मछरिया मस्जिद के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि 16 जामाती शहर में भले ही 21 मार्च को आ गए थे, लेकिन वो मस्जिद में उनके पकड़े जाने के एक दिन पहले ही आए थे। एक दिन पहले वो मस्जिद में कैसे और कब गए ये किसी ने नहीं देखा। जमातियों के एक दिन मस्जिद में रुकने के दौरान भी इलाके के कई लोग मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे, जिसे लेकर लोगों में अब दहशत का माहौल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown in up: People of Karona positive Tablighi Jamaat met in mosques, area sealed
सील की गई मस्जिद - फोटो : amar ujala
खेलते-कूदते रहे बच्चे
बाबूपुरवा स्थित सुफा मस्जिद से मिले विदेश से आए जमातियों में से कुछ की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद इलाके में आम दिनों की अपेक्षा सन्नाटा पसरा नजर आया। जहां एक ओर बड़े घरों में कैद दिखे तो दूसरी तरफ बच्चे ठीक मस्जिद के आसपास  खेलते-कूदते नजर आए। सुफा मस्जिद के आसपास किसी तरह की कोई बैरिकेडिंग तक नहीं लगाई गई। हालांकि, दिन में मस्जिद व आसपास क्षेत्र में सैनिटाइजेशन और चूने का छिड़काव जरूर किया गया।

 
विज्ञापन
lockdown in up: People of Karona positive Tablighi Jamaat met in mosques, area sealed
मस्जिद के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala
इलाकाई लोग बोले
मो. फरीद ने बताया कि मस्जिद के ठीक पास में रहने के कारण दहशत तो जरूर है, लेकिन सैनिटाइजेशन करा दिया गया है। इससे थोड़ी हिम्मत आई है। इलाके के सभी लोग अब अपने घरों में ही नमाज अदा कर रहे हैं। वहीं नसीम अहमद बोले मस्जिद खैर से पकड़े गए जमातियों में कोरोना वायरस न मिलने की बात पता चली है। इससे सभी ने राहत की सांस ली। प्रशासन ने मस्जिद को सील करा दिया है। हमारी सुरक्षा के लिए जो भी जरूरी कदम हों वो उठाने चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed