{"_id":"5e88984a8ebc3e78ba606175","slug":"lockdown-in-up-conspiracy-was-going-on-for-10-days-on-collective-namaz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सामूहिक नमाज पर 10 दिन से चल रही थी साजिश, चंदा कर जुटाए गए थे नमाजी, घरों की छतों से मिले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक नमाज पर 10 दिन से चल रही थी साजिश, चंदा कर जुटाए गए थे नमाजी, घरों की छतों से मिले ईंट-पत्थर
Sun, 05 Apr 2020 01:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 05 Apr 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
इन्हीं गलियों की छतों से पुलिस पर हुई थी पत्थरों की बारिश
- फोटो : amar ujala
कन्नौज में नमाज पढ़ने से रोकने के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के पीछे चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। करीब 10 दिन से आरोपी के घर में सामूहिक नमाज चल रही थी। शहर के कुछ चर्चित लोग और दो सभासद चंदा कर नमाजियों को जुटा रहे थे। इनका मकसद सुनियोजित ढंग से शहर का माहौल खराब करना था।
सामूहिक नमाज से रोकने पहुंची पुलिस पर हमला
- फोटो : amar ujala
इसी वजह से घरों पर ईंट-पत्थर और धारदार हथियार जुटाकर रखे गए थे। नमाज पढ़ाने के लिए समधन से मौलाना को बुलाया गया था। यह रिश्ते में आरोपी साबिर का दामाद बताया गया है। शहर के मोहल्ला कागजियाना में साबिर के घर शुक्रवार को सामूहिक नमाज की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक आनंद कुमार पांडेय, एलआईयू सिपाही राजवीर सिंह, सिपाही सौदान सिंह और महिला सिपाहियों पर नमाजियों ने जानलेवा हमला कर दिया था।
सैकड़ों की भीड़ ने पुलिस पर किया हमला
- फोटो : amar ujala
सौदान सिंह और राजवीर सिंह घायल हो गए थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि लॉकडाउन की घोषणा के बाद 25 मार्च से घर में सामूहिक नमाज हो रही थी। शहर में रहने वाले दो सभासद और एक पूर्व सभासद के अलावा कुछ चर्चित लोग चंदा कर नमाजियों को दूर-दराज से बुला रहे थे। नमाज के बाद करीब एक घंटे तक बैठक चलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्थरबाज को मौके से पकड़ती पुलिस
- फोटो : amar ujala
एक मस्जिद के मौलाना के घर में नमाज पढ़ाने से इनकार के बाद साबिर ने समधन में रहने वाले मौलाना मो. अखलाख पुत्र मो. इश्तियाक को बुलाया था। यह रिश्ते में साबिर का दामाद बताया जा रहा है। पुलिस को शहर का माहौल खराब करने की तैयारी के सबूत मिले हैं। इसी से घरों में धारदार हथियारों के अलावा मोर्चाबंदी के लिए छतों पर ईंट और पत्थर जमा किए गए थे। पुलिस नामजद 26 लोगों में मौलाना मो. अखलाख समेत 14 लोगाें की गिरफ्तारी के बाद चंदा देने वाले लोगों की तलाश में है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद फोर्स
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि अभी तक की जांच में योजनाबद्ध तरीके से पुलिस टीम पर हमला करने के तथ्य सामने आए हैं। करीब 10 दिन से क्षेत्र में सामूहिक रूप से नमाज अदा होने की बात सामने आ रही है। छतों पर पत्थर भी जुटाए गए थे। घरों में धारदार हथियार होने की भी बात सामने आई है। पूरी घटना के पीछे बड़ी साजिश की आशंका है। जांच में जल्द सब सामने आ जाएगा।