फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LLB student Suicide: सुसाइड से पहले छात्रा ने गुजरात के युवक से की थी फोन पर बात, पीएम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Sat, 24 Dec 2022 02:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Dec 2022 02:41 PM IST
विज्ञापन
LLB student Suicide kanpur girl had talked to young man of Gujarat on mobile Before suicide
LLB student Suicide - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चकेरी के हरजिंदर नगर में गुरुवार को एक विधि छात्रा रजनी बाथम (24) ने सुसाइड के पहले गुजरात के रहने वाले एक युवक से बात की थी। हालांकि रजनी ने सुसाइड क्यों किया पुलिस इसका पता नहीं लगा सकी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं शुक्रवार को पोस्टमार्टम होने तक माता-पिता शहर नहीं पहुंच सके थे। जिसके बाद माता-पिता के कहने पर रिश्तेदार छात्रा का शव लेकर कन्नौज पैतृक गांव ले गए। मूलरूप से कन्नौज के सेवरनपुरवा निवासी सुभाष बाथम 30 वर्षों से पत्नी पिंकी, बेटे अभिषेकत उर्फ गुल्लू के साथ गुजरात के सूरत में रहते थे। जबकि बेटी रजनी बाथम फर्रुखाबाद के गोसाईगंज रौतामई स्थित ननिहाल में रहती थी। बीकॉम तक ननिहाल में रहकर पढ़ने के बाद माल रोड स्थित ब्रह्मानंद कालेज से विधि की पढ़ाई कर रही थी। 
LLB student Suicide kanpur girl had talked to young man of Gujarat on mobile Before suicide
छात्रा रजनी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वह चार माह पहले चकेरी के हरजिंदर नगर निवासी अजय गुप्ता के मकान में किराये पर रहने आयी थी। गुरुवार दोपहर छात्रा ने मकान की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में फोन पर किसी से बात करने के बाद तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी थी। 

 
LLB student Suicide kanpur girl had talked to young man of Gujarat on mobile Before suicide
इसी घर में रहती थी छात्रा - फोटो : अमर उजाला
मौसा देवेंद्र ने बताया कि परिजन से जानकारी मिलने पर नवाबगंज निवासी बुआ ललिता और फूफा धर्मेंद्र, गांव से दादी विजय कुमारी और चाचा रंजीत यहां पहुंचे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन शहर के लिए निकले थे, लेकिन ट्रेन लेट होने के चलते पोस्टमार्टम होने तक वह मथुरा ही पहुंच पाए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
LLB student Suicide kanpur girl had talked to young man of Gujarat on mobile Before suicide
छात्रा के कमरे में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिजन से बातचीत के बाद परिवार के लोग शव को लेकर पैतृक गांव चले गए। एसीपी चकेरी अमर नाथ यादव ने बताया कि मृतका के मोबाइल की छानबीन में सामने आया कि आखिरी काल गुजरात के एक युवक से हुई है। परिजन अगर कोई तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज होने के बाद काल डिटेल रिपोर्ट निकलवाई जाएगी।

 
विज्ञापन
LLB student Suicide kanpur girl had talked to young man of Gujarat on mobile Before suicide
LLB student Suicide - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम में पूरे शरीर की टूटी मिली हड्डियां
रजनी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके पूरे शरीर की हड्डियां टूटी मिली हैं। उसके सर पर भी गंभीर चोट पाई गई हैं। वह करीब 40 फीट ऊंची 3 मंजिला इमारत से नीचे ईंट पर गिरी थी। इसके बाद उछलकर उसका सिर छज्जे के नीचे हो गया था। उसके बाद उसे कांशीराम अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed