फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Robbery: 12 फीट ऊंची दीवार फांद शातिरों ने बनाई सुरंग, कमजोर फर्श का उठाया फायदा, फिर ऐसे हुई घटना

Sat, 24 Dec 2022 06:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 Dec 2022 06:35 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Bank Robbery, 12 feet high wall, the vicious people built a tunnel
kanpur bank robbery - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में आठ फीट लंबी सुरंग खोदकर गुरुवार रात एसबीआई की भौंती शाखा में दाखिल हुए चोरों ने सुरंग खोदने के लिए सालों से बंद पड़े आनंदपुरी निवासी नरेंद्र सिंह के खाली प्लॉट का सहारा लिया था। यह प्लॉट चारों तरफ से 12 फीट ऊंची चहारदीवारी से घिरा है।



पुलिस को शक है कि शातिर प्लॉट में लगे नीम के पेड़ के सहारे उसमें दाखिल हुए और दीवारों की ओट में खोदाई करते रहे। पुलिस का मानना है कि यह सुरंग एक दिन में नहीं खोदी जा सकती। यदि वारदात में दस लोग भी शामिल होंगे तो कम से कम तीन रातें तो लगी ही होंगी।

दरअसल, यहां दिन में खोदाई नहीं की गई है, क्योंकि चहलपहल ज्यादा रहती है। करीब दो ट्रॉली मिट्टी निकली है जिसे शातिरों ने प्लॉट में ही बिखेर दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि शातिरों ने सबसे पहले साबड़ और फावड़े की मदद से दीवार तोड़ने का प्रयास किया था।

Kanpur Bank Robbery, 12 feet high wall, the vicious people built a tunnel
kanpur bank robbery - फोटो : अमर उजाला

लेकिन भीतर स्ट्रांग रूम की दीवार कांक्रीट से बनी होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद शातिरों ने बीम (फाउंडेशन) के नीचे से सुरंग खोदनी शुरू की। स्ट्रांग रूम तक पहुंचने पर उन्होंने फर्श तोड़ डाला। वारदात में चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल किया होगा। उसी की मदद से गोल्ड वॉल्ट तोड़ा होगा।

Kanpur Bank Robbery, 12 feet high wall, the vicious people built a tunnel
kanpur bank robbery - फोटो : अमर उजाला

खाली प्लॉट की रखवाली करने वाले चौकीदार से भी पूछताछ
पुलिस ने बताया कि प्लॉट मालिक ने रखवाली के लिए एक चौकीदार माता प्रसाद द्विवेदी को भी रखा है। माता प्रसाद ने पूछताछ में बताया कि गुरुवार को उनके मालिक ने अपने घर बुलाया था। पूरा परिवार कहीं बाहर जा रहा था। वहीं प्लॉट में बाहरी किसी भी अनजान शख्स के आने की जानकारी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Bank Robbery, 12 feet high wall, the vicious people built a tunnel
kanpur bank robbery - फोटो : अमर उजाला

बैंक का हो रहा था ऑडिट
पिछले 15 दिनों से बैंक में ऑडिट टीम आई थी। जो देर रात करीब 11 बजे तक बैंक में रुक रही थी। गुरुवार को ही ऑडिट टीम लौट गई थी। उनके जाते ही वारदात को अंजाम दे दिया गया।

विज्ञापन
Kanpur Bank Robbery, 12 feet high wall, the vicious people built a tunnel
kanpur bank robbery - फोटो : अमर उजाला

पेट्रोल पंप पर खड़ी रही पिकेट
बैंक के सामने इंडियन ऑयल का पेट्र्रोल पंप है। पुलिस की जांच में पता चला कि शुक्रवार रात करीब 11.45 बजे पुलिस की एक पिकेट पेट्रोल पंप के पास खड़ी थी। जो देर रात करीब एक बजे वहां से चली गई। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पुलिस पिकेट के जाने के बाद शातिरों ने वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed