फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फर्रुखाबाद: असलहे लेकर पुलिसकर्मियों के घुसने पर वकीलों का गुस्सा फूटा, किया हंगामा

Mon, 17 Feb 2020 08:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Feb 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Lawyers uproar in court premises in Farrukhabad
फर्रुखाबाद में कचहरी परिसर में वकीलों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में दीवानी न्यायालय परिसर की सुरक्षा को कचहरी परिसर के चारों ओर दीवार व गेट लगाए जा रहे हैं। दीवार बनने से दो वकीलों के चेंबरों के गेट बंद हो गए। सोमवार को कचहरी पहुंचे वकील ने चेंबर का गेट दीवार में बंद देखा तो वह ईंटे उखाड़ने लगे। सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ ने रोका तो वकीलों की उनसे नोकझोंक हो गई।


अफसरों के साथ कचहरी परिसर में आए पुलिसकर्मियों के पास हथियार देखकर वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा और गेट पर जाने को कहकर हंगामा शुरू कर दिया। यह देखकर नगर मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ कचहरी गेट पर लौट गए। महासचिव संजीव पारिया ने मामले को संभाला और सुरक्षा के इंतजामों में सहयोग की बात कही।
Lawyers uproar in court premises in Farrukhabad
फर्रुखाबाद में कचहरी परिसर में वकीलों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
कचहरी परिसर में अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा अन्य के वाहन प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सोमवार सुबह कचहरी गए वकीलों के वाहनों को गेट पर सुरक्षा में तैनात पुलिस बल ने रोक दिया। इसको लेकर गेट पर कुछ वकीलों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो गई। कुछ देर बार फतेहगढ़ कोतवाल ने वकीलों के वाहनों को प्रवेश की अनुमति दे दी। इससे वकील वाहन लेकर कचहरी के अंदर जाने लगे। रविवार को कचहरी को चारो ओर से बंद कराने को दीवार बनवाई गई थी।
Lawyers uproar in court premises in Farrukhabad
फर्रुखाबाद में कचहरी परिसर में वकीलों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
इससे अधिवक्ता मंजूदेवी के चेंबर का गेट दीवार से बंद हो गया। सोमवार को वे जब कचहरी पहुंची तो गेट बंद देखा। वे गुस्सा हो गईं। उनके साथी अधिवक्ता ने गेट खोलने को दीवार की ईंटों को उखाड़ कर फेंकना शुरू कर दिया। तभी सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रोकने लगे। इससे सिटी मजिस्ट्रेट की वकीलों से नोकझोंक होने लगी। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के साथ आए पुलिस बल के पास असलहे देख वकीलों ने कहा कि असलहे लेकर कचहरी में पुलिसकर्मी कैसे घुुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lawyers uproar in court premises in Farrukhabad
फर्रुखाबाद में कचहरी परिसर में वकीलों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
गेट के बाहर जाने की बात कहकर वकील हंगामा कर नारेबाजी करने लगे। वकीलों का गुस्सा देखकर अधिकारी व पुलिसकर्मी कचहरी से गेट पर लौट गए। कचहरी में सीसीटीवी की लाइन बिछाने को चल रही खुदाई को भी वकीलों ने बंद करा दिया। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया ने वकीलों को समझाकर शांत किया। अपर जिलाधिकारी व एएसपी ने कचहरी परिसर का निरीक्षण किया। महासचिव संजीव पारिया ने डीएम मानवेंद्र सिंह से मुलाकात कर वकीलों के वाहनों के लिए स्टैंड के संबंध में वार्ता की। 

कलक्ट्रेट गेट पास स्टैंड में खड़े होंगे वकीलों के वाहन
जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया ने बताया कि वकीलों के वाहनों को कचहरी में प्रवेश करने से रोकने पर समस्या खड़ी हो गई थी। इस संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता की गई। डीएम ने वकीलों व उनके मुंशी के वाहन खड़े करने के लिए कलेक्ट्रेट गेट के बाहर वाहन स्टैंड दे दिया है। अब मंगलवार से वहीं पर दीवानी न्यायालय परिसर में बैठने वाले वकील वाहन खड़ा करेंगे। जो वकील कलेक्ट्रेट परिसर में बैठते हैं वे पहले जहां वाहन खड़ा करते थे। वहीं वाहनों को खड़ा करें। 
विज्ञापन
Lawyers uproar in court premises in Farrukhabad
फर्रुखाबाद में कचहरी परिसर में वकीलों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
यूनिफार्म में आएं वकील
जिला बार एसोसिएशन के महा सचिव संजीव पारिया ने कहा कि वकील यूनिफार्म में कचहरी आएं। उनके मुंशी अपने साथ आई कार्ड लेकर आएं, ताकि कचहरी परिसर में प्रवेश के दौरान उनको न रोका जा जाए। अगर कोई वकील नहीं है और वकील की यूनीफार्म में कचहरी आने पर पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

कचहरी सुरक्षा को यह होंगे इंतजाम
दीवानी न्यायालय परिसर की सुरक्षा को उच्च न्यायालय के आदेश पर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। कचहरी में निगरानी रखने को 25 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनको चालू कराया जा रहा है। मुख्य गेट पर बैग स्कैनर बनने का काम शुरू हो गया है। कचहरी आने वालों के बैग, थैला स्कैन होने के बाद ही अंदर जाएंगे। गेट पर पांच डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। इनसे गुजरने के बाद कचहरी परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। गेट के सामने काउंटर खोला जाएगा। वहां वादकारियों को परिचय पत्र बनाकर दिया जाएगा। इसके बाद ही वे कचहरी परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed