फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रमजान 2018: 47 डिग्री पारे में 15 घंटे का होगा पहला रोजा

Thu, 17 May 2018 08:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 17 May 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
know when Ramadan will start and finish
डेमाे पिक
बांदाः हिजरी वर्ष 1439 (2018 ईस्वी) का रमजान शुक्रवार को 47 डिग्री पारे के बीच शुरू होगा। शिद्दत की तपिश में पहले ही दिन रोजदारों को 15 घंटे बिन पानी के रहकर कठिन तपस्या से गुजरना होगा। खास बात यह है कि दिन-ब-दिन रोजे की अवधि बढ़ती जाएगी। आखिरी रोजा 15 घंटा 22 मिनट का होगा। तरावीह की विशेष नमाज गुरुवार की रात शुरू हो जाएगी। यह पूरे माह चलेगी। 



 
know when Ramadan will start and finish
डेमाे पिक
बुधवार को इस्लामी कलेंडर के शाबान माह की 29वीं तारीख थी। उम्मीद थी कि इस दिन रमजान का चांद नजर आएगा। लेकिन चांद नहीं हुआ। अब रमजान माह शुक्रवार 18 मई से शुरू होगा। तरावीह 17 मई की रात ईशा की नमाज से शुरू हो जाएंगी।


 
know when Ramadan will start and finish
डेमाे पिक
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में 18 मई को अधिकतम पारा 47 डिग्री रहना बताया है। यानी पहले ही दिन रोजदारों को तपिश में तपना होगा। सबसे खास बात इस लंबी मुद्दत में पानी की बूंद भी नहीं ली जा सकेगी। पहले रोजे की सहरी शुक्रवार को तड़के 3 बजकर 52 मिनट तक खत्म हो जाएगी। इफ्तार शाम सूरज ढलने पर 6 बजकर 52 मिनट पर होगा। यानी पूरे 15 घंटे रोजदार भूखे और प्यासे रहेंगे।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
know when Ramadan will start and finish
डेमाे पिक
तरावीह की विशेष 20 रकात नमाज गुरुवार को हर मस्जिद में शुरू हो जाएगी। कुछ स्थानों पर तीन दिनों में या पांच दिनों में तरावीह में कुरान का पाठ पूरा होगा। नवाबी जामा मस्जिद में मौलाना हबीब अहमद व हाफिज अनस अहमद तरावीह की नमाज अदा कराएंगे। यहां 10 दिनों में कुरान पूरा होगा।

 
विज्ञापन
know when Ramadan will start and finish
डेमाे पिक
इसी तरह कोतवाली रोड मरकज की मस्जिद में पांच दिनों में कुरान पूरा होगा। कालवन गंज स्थित शेख सरवर साहब की मस्जिद और हाथी खाना स्थित रब्बानिया मस्जिद में भी तरावीह और रमजान की तैयारियां की गई हैं। नवाबी जामा मस्जिद में रोजाना सामूहिक इफ्तार होगा। उधर, बुधवार को सूरज ढलते ही रमजान का चांद देखने की कोशिशें की गईं। आसमान साफ था। चांद नजर नहीं आया। किसी भी रूयते हिलाल (चंद्र दर्शन समिति) ने चांद की तस्दीक नहीं की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed