फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोनों को लगा अब एक न हो पाएंगे तो 5 बजे जंगल गए, फिर उठाया ये कदम, प्रेमी की मौत

Wed, 16 May 2018 08:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 16 May 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
Lover couple committed suicide in fatehpur
डेमाे पिक
एक न हो पाने की उम्मीद खत्म होने पर स्वजातीय प्रेमी युगल अपने घरों से भोर करीब पांच बजे नित्यक्रिया के बहाने जंगल पहुंचे। दोनों ने डाई पी ली। घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत नाजुक बनी है। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है।




 
Lover couple committed suicide in fatehpur
डेमाे पिक
चांदपुर थाना क्षेत्र के भगलापुर गांव निवासी सुखबीर निषाद के बेटे बृजेंद्र कुमार निषाद (20) का गांव के स्वर्गीय राधेश्याम निषाद की बेटी के साथ करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अपने घरों से भोर करीब पांच बजे नित्यक्रिया के बहाने जंगल पहुंचे। वहीं दोनों ने डाई घोलकर पी ली। खेत से भूसा कतराई कर घर लौट रहे ग्रामीणों ने दोनों को गंभीर हालत में एक पास पड़ा देखा। घटना की परिजनों व 100 नंबर में सूचना दी गई।



 
Lover couple committed suicide in fatehpur
डेमाे पिक
पुलिस ने बृजेंद्र की सांसे थमी पाई। ग्रामीण लड़की को घर लेकर पहुंचे। घरेलू इलाज के बाद एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी से रेफर किए जाने पर युवती को लेकर मां जिला अस्पताल आई। डाक्टरों ने कानपुर ले जाने की सलाह दी। मां ने बताया कि उसके पास न रुपये हैं और उसके सहयोग करने वाला कोई नहीं है। लड़की की कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव से 25 जून को बारात आनी है। उसकी बेटी और पड़ोसी के बेटे बृजेंद्र के बीच कुछ चल रहा होगा। उनके बीच के संबंधों के बारे में उसे मालूम नहीं था। तभी दोनों ने एक साथ जान देने की कोशिश की।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lover couple committed suicide in fatehpur
डेमाे पिक
पुलिस ने बृजेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ कैलाश नाथ ने बताया कि लड़की की शादी तय होने से दोनों डिप्रेशन में थे। दोनों के प्रेम प्रसंग होने की चर्चा आम थी लेकिन वह घरवालों से कुछ नहीं बताए थे। शादी न हो पाने की वजह से दोनों ने जहर खाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed