फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पानी के बिना 'चुटकियों में होगा नहाना', जानिए वाटरलेस बॉडी बाथ और वाटरलेस शैंपू के बारे में

Thu, 15 Nov 2018 06:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Nov 2018 06:17 PM IST
सार

- डिफेंस एक्सपो में वॉटरलेस बॉडी बाथ और वॉटरलेस शैंपू बना आकर्षण का केंद्र
- वातावरण को अनुकूल रखने वाली खिड़कियों, दरवाजों की भी लोगों ने ली खूब जानकारी
 

विज्ञापन
Know About Water less Body Bath and Water less Shampoo
डेमो पिक
बिना पानी कैसा नहाना। लेकिन ऐसा संभव है। कानपुर के सीएसए में चल रही डिफेंस एक्सपो में क्लेन्स्टा के स्टॉल पर उपलब्ध वाटरलेस बॉडी बाथ और वाटरलेस शैंपू आपकी इस सोच को बदल सकते हैं।

 
Know About Water less Body Bath and Water less Shampoo
डेमो पिक
आईआईटी, दिल्ली के छात्र डॉ. पुनीत गुप्ता की यह खोज जंगलों, पहाड़ों, रेगिस्तान में ड्यूटी कर रहे सुरक्षा बलों और अस्पताल में भर्जी मरीजों के लिए मुफीद साबित हो रही है।
 
Know About Water less Body Bath and Water less Shampoo
डेमो पिक
क्लेन्स्टा के बिजनेस डेवलेपमेंट मैनेजर अनुराग वत्स ने बताया कि वाटरलेस बॉडी वॉश की एक बोतल पांच से छह बार नहाने में खर्च होने वाले करीब 300 लीटर पानी की बचत करती है। इसमें मौजूद तरल पदार्थ शरीर से तेल, गंदगी, धूल, बैक्टीरिया और दुर्गंध को खत्म कर नहाने जैसी ताजगी देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know About Water less Body Bath and Water less Shampoo
डेमो पिक
यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए मुफीद है। फिलहाल यह दोनों उत्पाद जेम पोर्टल (सरकारी ई-मार्केटिंग वेबसाइट) पर सेना और अस्पतालों के लिए उपलब्ध हैं। जल्द ही आम लोगों के लिए भी इसे उपलब्ध कराया जाएगा। बुजुर्गों, गठिया आदि रोगों से पीड़ित लोगों के लिए यह कारगर साबित होगा।
 
विज्ञापन
Know About Water less Body Bath and Water less Shampoo
डेमो पिक
बृहस्पतिवार को डिफेंस एक्सपो के दूसरे दिन यहां लगे 150 से अधिक स्टालों में रक्षा उपकरणों, इससे जुड़े उत्पादों को देखने, जानने के लिए खासी भीड़ उमड़ी। इनमें बड़ी संख्या युवाओं की रही। एक्सपो में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीओरडीओ), नौ सेना, वायु सेना, थल सेना, यूपीडा समेत देश-प्रदेश की रक्षा उत्पादों से जुड़ी कंपनियों के स्टॉल लगाए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed