फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किडनी कांड में खाकी का खेल, पैसे लेने और जांच में लापरवाही के आरोप में पहली एसआईटी पर कार्रवाई

Wed, 12 Jun 2019 03:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 12 Jun 2019 03:32 AM IST
विज्ञापन
kidney racket case now action on sit team of up police
किडनी कांड में खाकी के भी हाथ काले - फोटो : अमर उजाला
किडनी कांड की जांच करने वाली पहली एसआईटी (स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम) सवालों के घेरे में है। पैसे लेने और जांच में लापरवाही के आरोप में एसएसपी अनंत देव ने मंगलवार को एसआईटी प्रभारी सीओ गोविंद नगर को हटाकर सीओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। बर्रा इंस्पेक्टर और दो दरोगाओं को लाइन हाजिर भी किया है।


 
kidney racket case now action on sit team of up police
आईजी के आदेश पर प्राथमिक जांच के आधार पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की है। मामले की जांच अभी जारी है। बर्रा पुलिस ने 17 फरवरी को किडनी कांड का खुलासा किया था। एसएसपी अनंत देव ने खुलासे के दूसरे दिन सीओ गोविंदनगर आरके चतुर्वेदी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी।

 
kidney racket case now action on sit team of up police
किडनी रैकट केस में खाकी भी फंसी - फोटो : अमर उजाला
इसमें बर्रा इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसएसआई राम खिलाड़ी और नौबस्ता थाने के एसएसआई विशेष कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। मामले में जेल भेजे जा चुके हमीरपुर मौदहा निवासी हेड कांस्टेबल के बेटे जुनैद ने एसआईटी पर पैसे लेने का आरोप लगाया था। अधिकारियों के पास कई और शिकायतें भी पहुंची थीं। इसके बाद आईजी आलोक सिंह ने एसएसपी अनंत देव को जांच के आदेश दिए थे। एसएसपी ने बताया कि किडनी कांड की जांच प्रभावित न हो, इसलिए इन सभी को हटाया गया है। साथ ही आरोपों की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kidney racket case now action on sit team of up police
पुलिस के साथ डॉक्टर दीपक - फोटो : अमर उजाला
इसलिए भंग की थी एसआईटी
आरोपों के चलते करीब दो सप्ताह पहले आईजी के आदेश पर एसएसपी ने पहली एसआईटी को भंग कर दिया था। विवेचक बर्रा इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव को भी विवेचना से हटा दिया था। इसके बाद दूसरी एसआईटी गठित की गई थी। वर्तमान में मामले की विवेचना फजलगंज इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
kidney racket case now action on sit team of up police
पुलिस ने डॉक्टर दीपक को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
क्या निगरानी कर रहीं थी एसपी साउथ
सीओ गोविंद नगर के नेतृत्व में बनी एसआईटी की निगरानी एसपी साउथ रवीना त्यागी कर रहीं थीं। अब जिस तरह के आरोप एसआईटी प्रभारी सहित टीम के अन्य पुलिसकर्मियों पर लगे हैं, उससे सवाल उठता है कि आखिर एसपी साउथ एसआईटी की निगरानी कैसे कर रही थीं। निगरानी के बावजूद पुलिसकर्मी हेरफेर करते रहे और वह बेखबर रहीं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed