फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलीगढ़ में मासूम से हुई दरिंदगी के बाद भाजपा सांसद का बड़ा बयान कहा मेरा बस चले तो उसका मर्डर कर दूं

Wed, 12 Jun 2019 03:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 12 Jun 2019 03:24 AM IST
विज्ञापन
bjp leader big statement on aligarh tappal case
कानपुर से भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी ने उगली आग - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के टप्पल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी से क्षुब्ध सांसद सत्यदेव पचौरी ने दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि उनका बस चले और कानून उनके हाथ में हो तो दुष्कर्म के आरोपियों को मौत की सजा दे दें। अलीगढ़ के बाद यूपी के हमीरपुर, जालौन, कुशीनगर में लगातार मासूमों से हैवानित की खबरों से देश में आक्रोश का माहोल है।


 
bjp leader big statement on aligarh tappal case
अलीगढ़ टप्पल केस पर दिया बड़ा बयान - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के रतनलाल नगर में आयोजित एक सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सुनकर खून खौल उठता है। पचौरी ने कहा कि सख्त कानून और सख्त कार्रवाई से ही समाज से इस तरह की विकृतियों को दूर किया जा सकता है।

 
bjp leader big statement on aligarh tappal case
सत्यदेव पचौरी ने की दुष्कर्म करने वालों की निंदा - फोटो : अमर उजाला
ऐसी विकृति मानसिकता वाले लोगों को मौत की सजा होनी चाहिए। ताकि कोई और इस तरह की हरकत करने की जुर्रत न कर सके। एक मासूम के साथ जिस तरह से दरिंदगी की गई है, उसके आरोपियों को कभी माफ नहीं किया जाना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp leader big statement on aligarh tappal case
भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी - फोटो : अमर उजाला
कहा कि दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के लिए समाज भी जिम्मेदार है। पचौरी ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के कारण उनके पास अक्सर लोग फरियाद लेकर आते हैं। उनमें से कई पुलिस से जुड़े मामले भी होते हैं।

 
विज्ञापन
bjp leader big statement on aligarh tappal case
सत्यदेव पचौरी भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला
मारपीट जैसे छोटे मामलों में तो थानेदार को फोन कर दिया होगा, लेकिन मर्डर और दुष्कर्म की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई को ही कहा। उन्होंने कहा कि अगर शहर की कानून व्यवस्था उनके हाथ में हो तो दुष्कर्म के आरोपियों को ऐसी सजा दूं कि उनकी रूह तक कांप जाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed