{"_id":"5ca8f747bdec22145b20f41c","slug":"keshav-prasad-maurya-statement-before-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केशव मौर्य ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा कांग्रेस का हाथ देश विरोधियों के साथ फिर कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशव मौर्य ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा कांग्रेस का हाथ देश विरोधियों के साथ फिर कही ये बड़ी बात
Sun, 07 Apr 2019 05:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 07 Apr 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
हरादोई के मल्लावां में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशना साधा। कांग्रेस देश को जो 70 सालों में नहीं दे पाई, प्रधानमंत्री मोदी ने वह पांच वर्ष में ही दे दिया। कांग्रेस का हाथ देश विरोधियों के साथ है। कांग्रेस देश विरोधी भाषा बोल रही है।
राहुल गांधी
- फोटो : पीटीआई
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में जूनियर हाईस्कूल मल्लावां परिसर में हरदोई लोकसभा सीट से प्रत्याशी अशोक रावत के समर्थन में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में ये बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश विरोधी भाषा घोषणा पत्र के माध्यम से बोल रही है।
मायावती और अखिलेश (फाइल फोटो)
कहा कि इस बार सरकार 5 वर्ष के लिए नहीं देश के सौ साल के विकास के लिए चुननी है। इस बार का चुनाव जनता खुद लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से ही बनती है। सपा-बसपा, कांग्रेस मोदी से अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी एवं प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
2019 के लोकसभा चुनाव के परिणाम पर नजर विरोधियों के साथ विदेशियों की भी है। मोदी देश के फिर से प्रधानमंत्री बने तो भारत विश्व के सबसे आगे होगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सांसद व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने पर बोले कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है।
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ सांसद अंजू बाला (फाइल फोटो)
लोग आते जाते रहते हैं। वहीं टिकट कटने के बाद फेसबुक पर अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द हटाने के बाद सांसद अंजू बाला का कार्यक्रम में न पहुंचना न लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।