लोकसभा चुनाव 2019 में विरोधियों को धूल चटाने के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है। इसी क्रम में शनिवार को प्रियंका गांधी यूपी के फतेहपुर जिले में जनसभा करने के लिए पहुंचीं। यहां उन्होंने महिलाओं से संवाद किया। भाजपा पर हमलावर होते हुए प्रियंका गांधी ने भाई राहुल गांधी के कामों की सराहना की।
2 of 5
प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले की छिवली नदी सीमा पर प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला तो रुका, लेकिन नेताओं, कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की देखकर उन्होंने न रुकने का इशारा कर दिया। बिना कार का शीशा खोले प्रियंका का वाहन एसपीजी सुरक्षा में आगे बढ़ गया।
3 of 5
प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : अमर उजाला
काफिला महिला संवाद के लिए चयनित औंग कस्बे के अविरल ग्लैक्सी गेस्ट हाउस के पास ही रुका। यहां करीब आधे घंटा तक प्रियंका ने महिलाओं से संवाद किया। प्रत्याशी राकेश सचान भी साथ रहे। प्रियंका गांधी ने भाजपा को प्रचार ब्रांड पार्टी बताते हुए कांग्रेस के कामकाज को सराहा गया।
4 of 5
प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : अमर उजाला
आलू के उपज का दाम न मिलने, घूमने वाले पशुओं से नुकसान का नब्ज कुरेदते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि ‘मेरे भाई राहुल गांधी ने दस लाख महिला सहायता समूह बनाए थे, भाजपा सरकार ने इसे बंद कर दिया। यहां भी स्वागत करने की होड़ में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके एक नेता से धक्कामुक्की और कहासुनी तक दूसरे नेता से हो गई।
5 of 5
प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस से पिछला चुनाव लड़ चुकी महिला नेता को भी कम तवज्जो मिलना उनके समर्थकों को अखरा। वहीं महिला संवाद में आधार कार्ड न ला पाने वाली कुछ महिलाओं को एसपीजी ने सुरक्षा का हवाला देकर लौटा दिया। पर्स, बैग व मोबाइल ले जाने की भी इजाजत नहीं रही। महिलाओं की भीड़ लेकर हेमलता पटेल लोकतांत्रिक गुलाबी गैंग की नेता भी कार्यक्रम में पहुंचीं।