फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं रिलीज हाेगी ‘पद्मावत’, ना पाेस्टर लगेंगे ना फिल्म चलेगी- करणी सेना  

Wed, 24 Jan 2018 09:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 24 Jan 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
karni sena protest against padmavati in kanpur
डेमो पिक
25 जनवरी को रिलीज होने जा रही ‘पद्मावत’ फिल्म का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और करणी सेना विरोध कर रही है। इसके चलते सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स संचालक फिल्म रिलीज करने में घबरा रहे हैं। कानपुर सिनेमा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिलाधिकारी से मिलेगा। इसके बाद फिल्म रिलीज होगी। 


 

करणी सेना ने विरोध जताना शुरू क‌िया

karni sena protest against padmavati in kanpur
डेमो पिक
पद्मावत फिल्म का नाम पहले पद्मावती था। इस बात को लेकर कुछ संगठनों में बहुत नाराजगी थी। जिसके बाद फिल्म को दोबारा सेंसर बोर्ड में भेजा गया, तब फिल्म का नाम बदलकर पद्मावत किया गया। 25 जनवरी को एकसाथ देशभर के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में रिलीज होगी। यह जानकारी मिलते ही शहर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और करणी सेना ने विरोध जताना शुरू कर दिया।

 

मिराज और साउथ एक्स में हो रही बुकिंग

karni sena protest against padmavati in kanpur
डेमो पिक
पद्मावत का विवाद होने के बाद शहर के ज्यादातर मल्टीप्लेक्सों में रिलीज को लेकर ऊहापोह की स्थिति है। मिराज (गुरुदेव टॉकीज) और साउथ एक्स में पद्मावत का टिकट बुक हो रहा है। बाकी किसी में बुकिंग शुरू नहीं हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेव मोती में तोड़फोड़ करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

karni sena protest against padmavati in kanpur
डेमो पिक
पद्मावत फिल्म को लेकर सोमवार को रावतपुर स्थित रेव मोती में हंगामा और तोड़फोड़ करने वालों पर काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस रेवमोती में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपियों की पहचान करने में लगी है। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रेवमोती में हंगामा और नारेबाजी की थी।

 
विज्ञापन

फिल्म से संबंधित स्टैंडी पोस्टर फाड़ डाले

karni sena protest against padmavati in kanpur
डेमो पिक
फिल्म से संबंधित स्टैंडी पोस्टर फाड़ डाले थे। कर्मचारियों से अभद्रता कर शीशे भी तोड़ दिए थे। काकादेव पुलिस के पहुंचने से पहले हंगामा कर रहे लोग भाग निकले थे। इस मामले में कार्निवाल सिनेमा के प्रबंधक उमेश यादव ने 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed